प्यार, मनुहार के लिए हज़ारों क़िस्म के गुलाब

इमेज स्रोत, IRF
भारत में गुलाब को 'फूलों का राजा' कहा जाता है, तो यूरोप में इसे 'फूलों की रानी' कहते हैं.
बीते कुछ सालों में भारतीय समाज, ख़ासकर शहरों, में वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच गुलाब का फूल देने का चलन बढ़ा है.
इसका असर यह हुआ है कि दिल्ली में दस रुपए में बिकने वाला गुलाब वैलेंटाइन डे के दिन पचास रुपए में बिक रहा है.
दिल्ली के गाज़ीपुर फूल मंडी के अध्यक्ष तेज सिंह का कहना है कि इसमें कोई दो राय नहीं कि जब से भारत में वैलेंटाइन डे का चलन बढ़ा है, गुलाब की मांग में तेज़ी आई है.

इमेज स्रोत, IRF
इतना ही नहीं वैलेंटाइन डे पर इसकी क़ीमत में भारी उछाल आ जाता है.
इंडिया रोज़ फ़ेडरेशन के दिल्ली के सदस्य राहुल कुमार का कहना है कि बीस साल पहले गुलाब का व्यापार इतने ज़ोरों पर नहीं था.
अभी तो हाल यह है कि सिर्फ़ वैलेंटाइन डे के लिए पुणे और बेंगलुरू में डच रोज़ उगाया जाता है.

इमेज स्रोत, IRF
राहुल कुमार का दावा है कि देश के तमाम बड़े शहरों की सड़कों पर पहले भीख मांगने वाले बच्चे अब गुलाब के फूल बेचते नज़र आते हैं.
इंडिया रोज़ फेडरेशन ने गुलाब की कई क़िस्मे ईजाद की हैं.
भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर भी गुलाब की एक क़िस्म है.

इमेज स्रोत, rahul kumar
साल 1978 में गुलाब की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए में मुबई में शुरू हुआ था इंडियन रोज़ फ़ेडरेशन. उस समय वैलेंटाइन डे का इतना चलन नहीं था.

इमेज स्रोत, IRF
राहुल कुमार के अनुसार अकेले भारत में गुलाब की पांच हज़ार क़िस्में पाई जाती है.

इमेज स्रोत, indu pandey
दिल्ली में फूलों की दुकान लगाने वाले अंशुल का कहना है कि आज तक कोई भी फूल गुलाब की जगह नहीं ले पाया है.

इमेज स्रोत, rose
तेज सिंह का कहना है कि कई बार वैलेंटाइन डे पर इतनी भीड़ हो जाती है कि इसके आगे दीवाली भी फीकी लगने लगती है.

इमेज स्रोत, Pundalik Nimhan
मंडी में गुलाब का एक गुच्छा औसतन 150 रुपए का मिल रहा है, दस दिन पहले तक इसकी क़ीमत 80 रुपए थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





















