एक मार्च को कौन से नियम बदले जिनका आप पर होगा असर

गैस सिलेंडर

इमेज स्रोत, Getty Images

प्रकाशित
पढ़ने का समय: 3 मिनट

भारत में आज से कई परिवर्तन लागू हो रहे हैं. आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही पांच बदलावों जो आपके जीवन पर असर डाल सकते हैं.

1. गैस सिलेंडर हुआ महंगा

एक मार्च यानी बुधवार के दिन से गैस सिलेंडर के दाम में बड़ा इज़ाफ़ा हो गया है. इस दिन से घरलू गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है.

जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की क़ीमत में 350 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. मार्च का महीना किसी भी वित्त वर्ष का आख़िरी महीना होता है.

ऐसे वित्त वर्ष के अंतिम महीने में गैस उपभोक्ताओं का बड़ा झटका लगा है. गैस की क़ीमतों में यह बढ़ोत्तरी होली और नवरात्र के त्योहार के ठीक पहले की गई है.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गैस के दाम बढ़ाए जाने पर बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो ट्वीट किया है.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

इसमें अमित शाह होली और दिवाली में लोगों को एक-एक गैस सिलेंडर फ्री में देने का वादा कर रहे हैं.

संजय सिंह ने इसपर तंज कसते हुए लिखा है, "अब आप राष्ट्र निर्माण में महंगा सिलेंडर ख़रीदकर अपना योगदान दे सकते हैं."

2. बैंक से कर्ज़ लेना महंगा

भारतीय मुद्रा

इमेज स्रोत, Getty Images

हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की थी. उसके बाद कुछ बैंक पहले ही कर्ज़ पर लगने वाले ब्याज को महंगा कर चुके हैं, जबकि कुछ बैंकों के बढ़े हुए दर एक मार्च से लागू हो रहे हैं.

इसका सीधा मतलब यह है कि अब कर्ज़ लेने वालों पर ईएमआई का बोझ बढ़ेगा.

कोई भी सेंट्रल बैंक जिस दर पर कमर्शियल बैंक को कर्ज़ देते हैं, वह रेपो रेट कहलाता है.

भारत में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया बाक़ी कमर्शियल बैंक को कर्ज़ देता है.

कमर्शियल बैंक जब ज़्यादा ब्याज दर पर रिज़र्व बैंक से कर्ज़ लेते हैं तो वो आमतौर पर अपने ग्राहकों के लिए भी कर्ज़ के ब्याज़ दर में बढ़ोत्तरी करते हैं.

3. सोशल मीडिया पर फ़ेक आईडी के ख़िलाफ़ नया क़ानून

सोशल मीडिया

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत सरकार मार्च से सोशल मीडिया पर फ़ेक आईडी बनाकर ग़लत या भ्रामक जानकारी देने ख़िलाफ़ नए क़ानून लागू कर रही है.

ख़बरों के मुताबिक़ अब सोशल मीडिया जैसे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर कोई भी पोस्ट डालने से पहले ख़ास ध्यान रखना होगा और इसके लिए नए क़ानून का पालन करना होगा.

यह क़ानून सांप्रदायिक तौर पर संवेदनशील पोस्ट डालने पर भी लागू होगा और इसके लिए पोस्ट डालने वालों पर क़ानूनी कार्रवाई के अलावा ज़ुर्माना भी लगाया जा सकता है.

4. बैंक रहेंगे 12 दिन बंद

बैंक

इमेज स्रोत, Getty Images

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के कैलेंडर के मुताबिक़ मार्च के महीने में भारत के सरकारी और निजी बैंक 12 दिन बंद रहेंगे.

बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा इस महीने होली और चैत्र नवरात्र का त्योहार भी पड़ रहा है.

ऐसे में बैंक में कोई ज़रूरी काम हो तो इसके लिए मार्च के महीने में आपको ख़ास ध्यान रखना होगा.

5. काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती हु महंगी

काशी विश्वनाथ मंदिर

इमेज स्रोत, @ShriVishwanath

भारत के मशहूर काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हर तरह के आरती दर्शन को महंगा कर दिया गया है.

एक मार्च से मंगला आरती के लिए यहां 350 रुपये की जगह 500 रुपये चुकाना होगा. इसके अलावा सप्तऋषि आरती, मध्याह्न आरती और श्रृंगार-भोग आरती भी महंगा हो गया है.

अब इसके लिए 180 रुपये की जगह 300 रुपये देने होंगे. काशी को हिन्दुओं के सबसे बड़े तीर्थ स्थल के तौर पर भी जाना जाता है.

कुछ ही महीने पहले इस मंदिर में कई नए निर्माण का काम भी पूरा हुआ था, जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

ये भी पढ़ें

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)