You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए
नमस्कार. आपका शुक्रिया कि आप क्लिक करके इस कहानी को पढ़ने आए.
हम उम्मीद करते हैं कि आपका बीता हफ्ता शानदार रहा होगा और आप ज़िंदगी में तेज़ी से आगे बढ़ रहे होंगे.
संभव है बीते हफ्ते की कुछ अहम या दिलचस्प ख़बरें आपसे छूट गई होंगी.
इसीलिए हम बीते हफ्ते की कुछ ख़बरों को आपके लिए लेकर आए हैं.
देश, दुनिया, खेल, मनोरंजन और स्वास्थ्य से जुड़ी ये पांच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो आप समझिए कि कुछ भी अहम आपसे छूटा नहीं है.
सौरव गांगुली को अब क्यों मिल रही है मात?
बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली की शुरुआत से ही राजनीति इस कहानी के केंद्र में रही है.
अब जब उनकी बीसीसीआई से विदाई की ख़बरें आ रही हैं, तो एक बार फिर राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है.
कांग्रेस से लेकर टीएमसी ने इस मामले पर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है.
लेकिन गांगुली की कहानी के बस यही पहलू नहीं हैं. कई परतों में छिपी है ये कहानी. पूरी कहानी यहां पढ़िए.
लड़कियां, जिन्होंने हिजाब विवाद में चुकाई कीमत
कर्नाटक में हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बँटा हुआ फ़ैसला दिया है और अब इस मामले की सुनवाई बड़ी बेंच करेगी.
एक ओर जहाँ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने हिजाब पर पाबंदी के ख़िलाफ़ याचिका को ख़ारिज कर दिया, वहीं जस्टिस सुधांशु धूलिया ने याचिका को स्वीकार किया.
इन सबके बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से क़रीब 400 किलोमीटर दूर बसे उडुपी क़स्बे में पिछले 10 महीने से हिजाब के विवाद ने बहुत-सी छात्राओं की ज़िंदगियों में उथल-पुथल मचा रखी है.
ये लड़कियां इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बचती हैं लेकिन जब बोलती हैं तो पूरी तस्वीर समझ में आने लगती है. पूरी कहानी यहां पढ़िए.
अफ़्रीका कैसे पहुंचा भारत में बना कफ़ सिरप?
अफ़्रीकी देश गांबिया में लगभग 70 बच्चों की मौत की जांच के तार भारत में बने कफ़ सिरप से जुड़ रहे हैं.
इसी के कारण भारत में दवाओं के उत्पादन और व्यापार के प्रभावशाली नियमन से जुड़ी चिंताओं को जन्म दिया है.
गांबिया से आई रिपोर्ट्स में बच्चों को किडनी से जुड़ी जटिलताएं सामने आने की बात है.
कौन है कफ़ सिरप बनाने वाली कंपनी और ये अफ़्रीका तक कैसे पहुंची? पूरी कहानी यहां पढ़िए.
टीचर के पीटने पर क़ानून क्या है?
राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक स्कूल में शिक्षक पर बच्चे की पिटाई का आरोप है.
बच्चे का परिवार का आरोप है कि बच्चा टीचर की पिटाई के बाद बीमार हुआ और उसकी मौत हो गई.
इस मामले में पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है.
लेकिन क्या शिक्षकों को स्कूलों में बच्चों को पीटने का अधिकार है, भारत में बच्चों के अधिकारों को लेकर क्या हैं क़ानून? पूरी कहानी यहां पढ़िए.
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को लेकर ये कैसी चर्चा?
फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ऑस्ट्रेलिया में हैं.
ट्रैवल करते हुए रौतला ने अपनी एक के बाद एक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
तस्वीरों के साथ जो कैप्शन लिखा है, उसमें वो कहती हैं - 'मैंने अपने दिल को फॉलो किया और यह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया.'
अपनी इन तस्वीरों और कैप्शन के कारण रौतेला ट्रोल्स के निशाने पर रहीं. यहां तक कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा है, "ऋषभ पंत एक अच्छे वकील और अपने हक में फैसले के हकदार हैं."
आख़िर उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का नाम साथ में क्यों लिया जाता है और इन दोनों के बीच क्या अतीत में भी कुछ विवाद हुआ है? पूरी कहानी यहां पढ़िए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)