BBC News हिंदी के साथ बढ़ाइए ख़बरों की समझ का दायरा

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में आपका स्वागत है.
बीबीसी न्यूज़ वर्ल्ड सर्विस एक ऐसी समाचार सेवा है जो अपने श्रोताओं, दर्शकों और पाठकों को तमाम माध्यमों के ज़रिए बेहतरीन सामग्री कई भाषाओं में मुहैया कराती है. दुनिया भर की 42 भाषाओं में रेडियो, टीवी, डिज़िटल, मोबाइल और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर हम मौजूद हैं. दुनिया भर में करोड़ों लोग हर हफ़्ते बीबीसी न्यूज़ वर्ल्ड सर्विस की सामग्री सुनते, देखते और पढ़ते हैं.
बीबीसी न्यूज़ वर्ल्ड सर्विस जो कुछ भी करती है, उसके केंद्र में आप यानी दर्शक ही होते हैं और 'अपनी दुनिया से अधिक पाएँ' अभियान के दर्शक भी कोई अपवाद नहीं हैं.
हमारे दर्शकों के सपने बड़े हैं. उनका विश्वास है कि हर किसी के पास दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने की क्षमता है. वे ने सिर्फ़ गाँव, अपने कस्बे या फिर उनके शहर में, बल्कि दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ सकते हैं..
और यह उनकी ही छाप है. उन्हें ख़ुद पर भरोसा है और उन्हें पता है कि वो कहां से आते हैं, क्या कर रहे हैं और किस तरह से कर रहे हैं.
उनकी अपनी दुनिया उस विशाल दुनिया का हिस्सा है, जिसमें अवसरों की कोई कमी नहीं.
दर्शकों के बीच किए गए अध्ययन से पता चलता है कि हमारे कई दर्शकों के लिए, ख़ास तौर पर युवाओं के लिए उनका ख़ुद का विकास
सबसे अहम है. वे किस पृष्ठभूमि से आते हैं या फिर उनके पास कितने साधन हैं, ये अहम नहीं है बल्कि मायने ये रखता है कि वे क्या कर सकते हैं. आप भी ख़ुद को इतना बुलंद करें कि आप भीड़ से अलग नज़र आने लगें.
बीबीसी न्यूज़ वर्ल्ड सर्विस अपने दर्शकों में दुनिया की समझ बढ़ाने में मददगार है, और ये भी कि वो इस दुनिया में किस तरह अपनी जगह बना सकते हैं.
मतलब ये कि वो अपनी दुनिया का दायरा कैसे और बड़ा कर सकते हैं.
लोग जब ख़बरों के बारे में सोचते हैं, तो उनका ध्यान रिपोर्टों पर होता है न कि उनको देखने वालों पर लेकिन 'अपनी दुनिया से अधिक पाएँ' अभियान बताता है कि हमारी ख़बरें हमारे दर्शकों को क्या देती हैं.

वो खबरें जो उन्हें ये बताती हैं कि उनकी निजी दुनिया की इस विशाल दुनिया में जगह कहाँ है.
'अपनी दुनिया से अधिक पाएँ' अभियान का मतलब ख़बरों को लोगों को उन्हीं के नज़रिए से पहुंचाना है जैसा कि वो चाहते हैं, साथ ही, कैसे वो इससे प्रेरित होते हैं और सशक्त बनते हैं यह भी हम बताते हैं.
हम उन लोगों का उत्सव मनाने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी दुनिया को बड़ा बनाया है.
यह सब उन लोगों और उनकी कामयाबी की कहानियों के बारे में है कि ख़बरों ने कैसे उन पर अच्छा असर डाला. हम दिखाएंगे कि कैसे हमारी ख़बरों ने असली दर्शकों को उनकी दुनिया से अधिक हासिल करने के लिए प्रेरित किया.
भारत में भारतीय भाषा सेवाओं के दर्शकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयासों के तहत हम टीवी, रेडियो, ओटीटी प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के ज़रिए अपना ब्रांड अभियान चलाने जा रहे हैं.
हमने भारत और दुनिया भर से प्रेरक कहानियों को भी संकलित किया है जिनसे आप प्रेरणा हासिल कर सकते हैं, क्योंकि जब आप दुनिया को व्यापक नज़रिए से देखने में समर्थ हो जाते हैं तो आपके लिए सब कुछ संभव है.
आप भी कई तरीकों से इस अभियान में शामिल हो सकते हैं.
अगर आपने अपनी दुनिया के दायरे का विस्तार किया है या फिर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने ऐसा किया हो तो आपको भी हमारे अभियान में शामिल होने का मौका मिल सकता है. आप हमें इस लिंक के जरिए संपर्क करें और अपनी कहानी सुनाकर लोगों को प्रेरित करें.
आप हमारे इंस्टाग्राम फ़िल्टर के ज़रिए बीबीसी के वर्चुअल बिलबोर्ड पर भी आ सकते हैं और आपको हमारे ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर नज़र आने का मौका भी मिल सकता है. आप फ़िल्टर सेक्शन में बीबीसी समाचार खोज सकते हैं या फिर फ़िल्टर का इस्तेमाल करने के लिए यहां क्लिक करें और अपनी पोस्ट में @BBCHindi टैग करें.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



















