कृषि क़ानून पर संसद में क्या हुआ?

वीडियो कैप्शन, कृषि क़ानून पर संसद में क्या-क्या हुआ?
प्रकाशित

तीन विवादित कृषि क़ानूनों की वापसी का बिल सोमवार को संसद के दोनों सदनों में पास कर दिया गया. लोकसभा और राज्यसभा में बिल ध्वनिमत से पास किया गया. दोनों सदनों में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि क़ानून की वापसी का प्रस्ताव रखा था.

लेकिन, बिना चर्चा के बिल पास होने पर विपक्ष ने सवाल उठाए. इस दौरान दोनों सदनों में काफ़ी हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)