NEET परीक्षा: जानिए कब आएंगे नतीजे

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES/ HINDUSTAN TIME
नीट परीक्षा के नतीजे अब 16 अक्टूबर 2020 को घोषित किए जाएंगे.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है.
हालांकि 16 अक्टूबर 2020 को किस वक्त नतीज़ों का एलान किया जाएगा, इसके बारे में अभी नहीं बताया गया है.
13 सितंबर 2020 को देश भर में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए नीट की परीक्षा कराई गई थी.
देश भर में तकरीबन 15 लाख छात्र इस परीक्षा में बैठे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
लाइव लॉ के मुताबिक़ सोमवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जो छात्र कोविड-19 महामारी की वजह से कंटेनमेंट जोन में फंसे होने के कारण या फिर बीमारी की वजह से परीक्षा ना दे पाएं हो, उनके लिए दोबारा कराई जा सकती है.
इस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 14 अक्टूबर को परीक्षा कराने का फैसला सुनाया है. छात्रों और अभिभावकों ने इस फैसले का स्वागत किया है.
सोमवार सुबह से ही नीट परीक्षा के नतीज़े सोमवार को घोषित करने की अटकलें लगाई जा रही थी.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
JEE-NEET परीक्षा की तारीख़ आगे क्यों नहीं बढ़ा सकती मोदी सरकारनेशनल टेस्टिंग एजेंसी देश भर में नीट की परीक्षा कराती है. मेडिकल कॉलेज में अंडर ग्रैजुएट कोर्स में दाखिले के लिए ये परीक्षा कराई जाती है.
एनटीए के आंकलन के मुताबिक़ महामारी के बीच भी तकरीबन 85 फीसद से ज्यादा छात्र नीट की परीक्षा में इस साल बैठे थे.
छात्र ntaneet.nic.in की बेवसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डाल कर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे.

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES/ HINDUSTAN TIMES
इस साल की नीट परीक्षा लगातार सुर्खियों में बनी रही थी. पहले ये परीक्षा तीन मई को होनी थी लेकिन इसकी तारीख़ को दो बार टाली गई.
कोविड-19 महामारी के बीच नए कोविड प्रोटोकॉल के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए इस साल ये परीक्षा कराई गई थी. एक कमरे में 12 छात्रों को ही बैठने की अनुमति थी. इसलिए इस साल नीट की परीक्षा के सेंटर भी बढ़ाए गए थे.
कोरोना के दौर में जब हर रोज़ पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, छात्र परीक्षा की तारीख़ आगे बढ़ाने को लेकर कोर्ट भी गए थे. जब छात्रों की गुहार पर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला, तो कुछ राज्य सरकारों (गैर बीजेपी शासित) ने भी अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था.
इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने राज्य सरकारों से छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने के लिए अगल से व्यवस्था करने की सुझाव भी दिया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
























