महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत ढही, 8 लोगों की मौत की पुष्टि

इमारत
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के महाड में सोमवार शाम एक पांच मंज़िला इमारत गिर गई. जब इमारत गिरी तब मलबे में 80 से 90 लोग फंसे हुए थे.

समाचार एजेंसी ने बताया है कि इस घटना में 8 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

महाड शहर दक्षिण मुंबई से 180 किलोमीटर की दूरी पर है.

रायगढ़ ज़िला प्रशासन ने बताया था कि चार टीमें बचाव कार्य में लगी हुई थीं.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ़) ने बताया था कि उसने महाड में अपनी टीमें भेजी हैं.

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

पुलिस प्रशासन ने बताया है कि शाम 7 बजे बिल्डिंग ढह गई. स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, यह इमारत हापुस झील के नज़दीक बनी हुई थी और तक़रीबन एक दशक पुरानी थी.

इस इमारत में 45 से 47 फ़्लैट थे, इसमें रहने वाले कुछ लोग तब इमारत से बाहर निकल आए जब वो हिलने लगी.

इमारत

महाड एक औद्योगिक इलाक़ा है जहां हर साल भारी बारिश होती है. 2016 में मुंबई-गोवा हाइवे पर ब्रिटिश काल का बना एक पुल ढह गया था जिसमें काफ़ी नुक़सान हुआ था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत ढहने की तेज़ आवाज़ आई जिससे वे डर गए. इसके बाद धुआं देखकर कई लोग घटनास्थल की ओर भागे.

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि बिल्डिंग के ढेर के नीचे दबे लोग चिल्ला रहे थे.

उसके बाद, लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और फ़ायर ब्रिगेड को सूचित किया.

मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा

इमारत

गृहमंत्री अमित शाह ने हर किसी की सुरक्षा की कामना करते हुए ट्वीट किया कि महाड में इमारत गिरने की घटना दुखद है उन्होंने एनडीआरएफ़ के महानिदेशक से बात की है और उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है.

छोड़िए X पोस्ट, 3
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 3

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थानीय विधायक भरत गोगावले और ज़िला कलेक्टर निधि चौधरी के साथ हुई त्रासदी पर चर्चा की है.

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सरकार क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य के लिए हर संभव सहयोग करेगी.

उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने अभिभावक मंत्री अदिति तटकरे से भी संपर्क किया और महाड में हुई दुर्घटना की जानकारी ली.

उप-मुख्यमंत्री ने ज़िला कलेक्टर निधि चौधरी को भी फ़ोन किया और युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)