मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, अस्त व्यस्त हुई आर्थिक राजधानी

मुंबई

इमेज स्रोत, NurPhoto

प्रकाशित
पढ़ने का समय: 3 मिनट

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी है. कोंकण और गोवा में भी आज भारी बारिश होने का अनुमान है.

मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है. बुधवार को मुंबई और उसके आसपास भारी बारिश हुई. रात भर हल्की बारिश होती रही.

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में मुंबई के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने की संभावना है.

नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स की 16 टीमों को महाराष्ट्र के प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है.

पालघर, कोंकण और कोल्हापुर ज़िले भी मूसलाधार बारिश की चपेट में आ गए हैं.

उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की

उद्धव ठाकरे

इमेज स्रोत, Getty Images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुंबई और उसके आसपास मूसलाधार बारिश से उत्पन्न स्थिति पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ टेलीफोन पर बातचीत की.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़ दोनों नेताओं ने राज्य में बारिश की स्थिति की समीक्षा की और प्रधानमंत्री ने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

290 यात्रियों को लोकोमोटिव से निकाला गया

मुम्बई के मस्जिद और बायकुला के स्थानीय स्टेशनों के बीच फँसे दो रेलगाड़ियों से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया. दोनों ट्रेनों में 290 यात्री फँसे हुए थे.

वीडियो कैप्शन, मुंबई में तेज़ बारिश से सड़कें हुई पानी से लबालब

मुंबई में भारी बारिश के कारण बुधवार को मस्जिद और बायकुला स्टेशन के बीच रेल पटरियाँ पानी में डूब गई थीं.

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

सभी यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल और एनडीआरएफ़ के कर्मियों ने निकाला. इस बीच, बुधवार की बारिश के कारण, बायकुला स्टेशन के बाहर बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया था.

मुंबई और आसपास की भारी बारिश के कारण विहार झील (मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में से एक) से रात 11 बजे पानी का निकलना शुरू हो गया था.

उधर, बुधवार को ही मुंबई के जेजे हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में बारिश का पानी भर गया था. हालाँकि अब इस पानी को हटा दिया गया है.

मुंबई-गोवा हाइवे पर ट्रैफ़िक रोका गया

महाराष्ट्र बारिश

इमेज स्रोत, INDRANIL MUKHERJEE

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है.

मानगाँव तालुका में घोड नदी पर कलामजे पुल से पानी बहने के कारण छोटे वाहनों को कोलाड-विले-निज़ामपुर-बोरवाड़ी-दलघर मार्ग पर मोड़ दिया गया है.

छोड़िए X पोस्ट, 3
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 3

कोल्हापुर में मूसलाधार बारिश के कारण राजाराम बांध का जल स्तर ख़तरे के निशान से ऊपर होने की आशंका है.

इसलिए, पंचगंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को ज़िला प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिया है.

पंचगंगा का जलस्तर 41 फुट तक पहुँच गया है. राधानगरी बांध के द्वार भी किसी भी समय खोले जाने की संभावना है. ज़िले के कुल 102 तटबंध पानी के अंदर चले गए हैं.

घर पर रहने की अपील

महाराष्ट्र बारिश

इमेज स्रोत, Anadolu Agency

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को सभी नागरिकों से घर पर रहने की अपील की थी.

मुख्यमंत्री ने रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, कोल्हापुर और रायगढ़ ज़िलों के जिला कलेक्टरों के साथ स्थिति की समीक्षा की है.

वीडियो कैप्शन, भारी बारिश से कहीं पुल बहा, कहीं सड़कें बन गईं तालाब

मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने भी ट्वीट किया है और मुंबईकरों से अपील की है कि वे अपना घर न छोड़ें.

नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजकुमार व्हिटकर ने बीबीसी को बताया कि जेएनपीटी बंदरगाह पर तीन क्रेन बारिश के कारण ध्वस्त हो गए हैं. कोई घायल नहीं हुआ है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)