अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

इमेज स्रोत, Hindustan Times
राज्य सभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.
उनके निधन की ख़बर आने से दो घंटे पहले अमर सिंह के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ईद और बाल गंगाधर तिलक पर दो ट्वीट किए गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
अमर सिंह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे और समय समय पर वीडियो जारी कर वर्तमान राजनीति पर टिप्पणियां करते थे.
इससे पहले कई बार अमर सिंह के निधन की खबरें उड़ती रहीं.
2 मार्च को उन्होंने एक वीडियो डाला और लिखा "टाइगर जिंदा है"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
सोशल मीडिया पर अमर सिंह के निधन की ख़बर आने के बाद राजनीतिक और मनोरंजन के जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
केंद्रीय मंत्रियों से लेकर तमाम अन्य हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके अपनी संवेदना व्यक्त की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करके लिखा है कि अमर सिंह की मौत पर वे शोक व्यक्त करते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
कांग्रेस नेता कमल नाथ ने अपने ट्वीट में लिखा है, "राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ. परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 5
बाबू लाल मरांडी ने अभी ट्वीट करते हुए लिखा है, "राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों व शुभेच्छुओं को इस कठिन घड़ी में शक्ति मिले, ईश्वर से यही प्रार्थना है. विनम्र श्रद्धांजलि..."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 6
बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने लिखा है, "अमर सिंह जी का जाना बहुत दुखद. दोस्तों के दोस्त, दोस्ती निभाने वाले व्यक्ति."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 7
कोलकाता से की पढ़ाई
27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में पैदा होने वाले अमर सिंह ने कोलकाता के सैंट जेवियर्स कॉलेज से क़ानून की डिग्री ली थी.
वह पहली बार साल 1996 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे.
अपने राजनीतिक करियर में अमर सिंह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे.
लेकिन लगभग अपने लंबे राजनीतिक करियर में वे कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के क़रीब रहे.

इमेज स्रोत, Hindustan Times
मुलायम सिंह के करीबी
एक ज़माने में अमर सिंह समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते थे.
अमर सिंह को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के क़रीबी के तौर पर देखा जाता रहा है. एक ज़माने में समाजवादी पार्टी में उनकी तूती बोलती थी.
समाजवादी पार्टी में चमक-धमक, बॉलीवुड और फ़िल्मी हस्तियों को लाने के लिए अमर सिंह काफ़ी मशहूर रहे.
अमिताभ बच्चन, जया प्रदा जैसी फ़िल्मी हस्तियों से लेकर अनिल अंबानी जैसे उद्योगपतियों के साथ उनके रिश्ते काफी करीबी थे.
वे समाजवादी पार्टी के उस दौर के साक्षी रहे हैं जब अखिलेश यादव ने भारतीय राजनीति में प्रवेश किया था. सोशल मीडिया पर वे खुलकर अखिलेश यादव आदि से जुड़े मसलों पर ट्वीट करने के लिए जाने जाते थे.
कांग्रेस से शुरू किया राजनीतिक करियर
लेकिन अमर सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की. वो ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य रहे और एक समय कलकत्ता ज़िला कांग्रेस से भी जुड़े थे.
अपने जीवनकाल में कई राजनीतिक पार्टियों का दामन थामने वाले अमर सिंह ने कई संस्थानों जैसे इंडियन एयरलाइंस, नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े रहे.
इसके अलावा वो केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की कई सलाहकार समितियों में भी रहे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)