पंजाब में नक़ली शराब से 38 और आंध्र में सैनेटाइज़र पीने से 10 लोगों की मौत

इमेज स्रोत, RAVINDER SINGH ROBIN
पंजाब में संदिग्ध नक़ली शराब पीने से 38 लोगों की मौत हुई है. इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जालंधर के डिविजन कमिश्नर की अगुवाई में मैजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है.
राज्य के अमृतसर, बटाला और तरन तारण ज़िले में ये मौत कथित तौर पर नक़ली शराब की वजह से हुई है. एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है.
दूसरी तरफ़ आंध्र प्रदेश के कुरीचेदु शहर में भी शराब की बंद दुकानों के कारण 10 लोगों ने सैनिटाइज़र पी लिया और इससे 10 लोगों की मौत हुई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
पंजाब का मामला
प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा.
मुख्यमंत्री ने पुलिस को राज्य में शराब बनाने वाली इकाइयों में तलाशी अभियान शुरू करने का भी निर्देश दिए हैं.
जांच टीम में जालंधर के डिविजन कमिश्नर के साथ जॉइंट एक्साइज़ एंड टैक्सेशन कमिश्नर और संबंधित ज़िले के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं. जांच टीम उन तथ्यों और परिस्थितियों पर गौर करेगी, जिनके कारण प्रदेश में इस तरह की बड़ी घटना हुई.
इस मामले में पुलिस ने अभी तक बलविंदर कौर नाम की एक महिला को गिरफ़्तार किया है.
महिला के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 304 और आबकारी क़ानून की धारा 61/1/14 के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही क्षेत्र में नक़ली शराब बनाने वाले कारखानों की धरपकड़ और तलाशी अभियान के लिए निर्देश दिए गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी के इलाक़े में पहला केस दर्ज किया गया था जहां इस मामले की जांच की जा रही है. मरने वाले चार लोग जसविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, कृपाल सिंह और जसवंत सिंह का पोस्ट मॉर्टम शुक्रवार को किया जाएगा.
मामले की जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि 29 जून को की रात पहले पांच मामले अमृतसर ग्रामीण के तारसिक्का पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले मुछ्छल और तांगरा गांव में रिपोर्ट हुए.

इमेज स्रोत, Gurpreet (Batala)

इमेज स्रोत, Gurpreet (Batala)
आंध्र प्रदेश का मामला
शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ कौशल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें बंद थीं पर हैंड सैनेटाइज़र आसानी से उपलब्ध था.
कुछ लोगों ने अपनी ज़रूरत पूरी करने के लिए हैंड सैनेटाइज़र पी लिया. सैनेटाइज़र पीने वाले कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि मरने वाले कुछ लोगों को पहले स्वास्थ्य समस्याएं थीं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



















