You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सरोज ख़ान का निधन, बॉलीवुड ग़मगीन
प्रकाशित
हिंदी फ़िल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज ख़ान का निधन हो गया है. वे 71 साल की थीं. सरोज ख़ान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं.
20 जून को साँस लेने की तकलीफ़ के बाद उन्हें मुंबई में बांद्रा स्थित गुरू नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार वहीं कल देर रात उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ. पिछले दिनों उनकी कोरोना संक्रमण की भी जाँच की गई थी मगर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)