कोरोना: कोलकाता से पलायन क्यों कर रही हैं मणिपुर की नर्सें

मणिपुर

इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
    • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
  • प्रकाशित

"हमें कभी कोरोना कहा जाता था तो कभी चीनी. समय पर वेतन नहीं मिल रहा था और काम का दबाव बहुत ज़्यादा हो गया था. इसके अलावा हमें एक ही निजी सुरक्षा किट (पीपीई) को बार-बार इस्तेमाल करने को कहा जाता था. ऐसे में नौकरी छोड़कर घर लौटने के सिवा हमारे सामने कोई विकल्प नहीं था."

यह आरोप है कोलकाता के निजी अस्पतालों की नौकरी छोड़कर लौटने वाली मणिपुरी नर्सों का.

पूर्वोत्तर की नर्सों के इस सामूहिक पलायन ने पहले से ही जर्जर स्वास्थ्य तंत्र को और कमजोर कर दिया है.

कोरोना महामारी के बीच कथित रंगभेद और तमाम दूसरी समस्याओं से जूझने वाली नर्सों के भारी तादाद में काम छोड़कर जाने के फैसले ने राज्य सरकार को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नर्सों के पलायन से उपजे संकट से निपटने के लिए निजी अस्पतालों को सात दिनों की ट्रेनिंग के बाद हेल्परों से काम चलाने की सलाह दी है.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक़, कोलकाता के निजी अस्पतालों में काम करने वाली लगभग साढ़े छह हजार में से 80 फीसदी नर्सें दूसरे राज्यों की हैं. इनमें मणिपुर की लगभग 1200 नर्सें शामिल हैं.

ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

पलायन जारी

बीते दस दिनों के दौरान इनमें से लगभग छह सौ नर्सें वापस अपने घर लौट चुकी हैं. इनकी गुहार पर मणिपुर सरकार ने वापसी के लिए बसों का इंतजाम किया था.

कोलकाता स्थित मणिपुर भवन के डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर जे.एस. जॉयरिता बताते हैं, "इस सप्ताह लगभग तीन सौ नर्सें नौकरी छोड़ कर इंफाल चली गई हैं. इससे पहले भी दो सौ से ज्यादा नर्सें लौट गई थीं."

दूसरी ओर, निजी अस्पतालों ने नर्सों के सामूहिक इस्तीफों से पैदा हुई स्थिति पर गहरी चिंता जताई है.

निजी अस्पतालों के संगठन एसोसिएशन आफ हॉस्पिटल ऑफ़ ईस्टर्न इंडिया (एएचईआ) के उपाध्यक्ष रूपक बरुआ कहते हैं, "नर्सों के लगातार नौकरी छोड़ कर जाने की वजह से गंभीर संकट पैदा हो गया है. फिलहाल कोरोना की वजह से अस्पतालों में मरीजों की तादाद कम है. लेकिन कामकाज सामान्य होने के बाद इन अस्पतालों को भारी संकट का सामना करना होगा."

कोरोना वायरस, स्वास्थ्य कर्मी

इमेज स्रोत, MOD

एक निजी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाम नहीं छापने की शर्त पर कहते हैं, "पश्चिम बंगाल में नर्सिंग कालेजों की कमी के चलते यहां नर्सों का हमेशा अभाव रहा है. इससे मांग और आपूर्ति में भारी अंतर है. ऐसे में हम विशेषत: मणिपुर समेत दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों और केरल से आने वाली नर्सों पर ही निर्भर हैं."

भारत में कोरोनावायरस के मामले

यह जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाती है, हालांकि मुमकिन है इनमें किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के नवीनतम आंकड़े तुरंत न दिखें.

राज्य या केंद्र शासित प्रदेश कुल मामले जो स्वस्थ हुए मौतें
महाराष्ट्र 1351153 1049947 35751
आंध्र प्रदेश 681161 612300 5745
तमिलनाडु 586397 530708 9383
कर्नाटक 582458 469750 8641
उत्तराखंड 390875 331270 5652
गोवा 273098 240703 5272
पश्चिम बंगाल 250580 219844 4837
ओडिशा 212609 177585 866
तेलंगाना 189283 158690 1116
बिहार 180032 166188 892
केरल 179923 121264 698
असम 173629 142297 667
हरियाणा 134623 114576 3431
राजस्थान 130971 109472 1456
हिमाचल प्रदेश 125412 108411 1331
मध्य प्रदेश 124166 100012 2242
पंजाब 111375 90345 3284
छत्तीसगढ़ 108458 74537 877
झारखंड 81417 68603 688
उत्तर प्रदेश 47502 36646 580
गुजरात 32396 27072 407
पुडुचेरी 26685 21156 515
जम्मू और कश्मीर 14457 10607 175
चंडीगढ़ 11678 9325 153
मणिपुर 10477 7982 64
लद्दाख 4152 3064 58
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 3803 3582 53
दिल्ली 3015 2836 2
मिज़ोरम 1958 1459 0

स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

11: 30 IST को अपडेट किया गया

रंगभेद और जातीय भेदभाव

एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली 34 साल की स्टेला (बदला हुआ नाम) बताती हैं, "मेरी कई परिचित नर्सें मणिपुर लौट गई हैं. कोरोना महामारी के बाद जान हथेली पर लेकर काम करने के बावजूद अगर हमें रंगभेद, जातीय भेदभाव और अपमान का शिकार होना पड़े तो आखिर हम काम कैसे कर सकते हैं?"

कोलकाता में मणिपुर के लोगों के संगठन 'मणिपुरीज़ इन कोलकाता' (एमआईके) ने भी नर्सों के साथ होने वाले भेदभाव का मुद्दा निजी अस्पताल प्रबंधन के समक्ष उठाया है.

संगठन के अध्यक्ष के. श्यामकेशो सिंह कहते हैं, "नर्सों के काम छोड़कर लौटने की एक से अधिक वजहें हैं. इनमें सुरक्षा, सामाजिक अलगाव, वेतन नहीं मिलना या बहुत देरी से मिलना, क्वारंटीन अवधि के दौरान खाने-पीने का अभाव, कामकाजी माहौल, निजी सुरक्षा, मानसिक दबाव, अवसाद और मकान मालिकों का सौतेला रवैया शामिल है."

कोरोना वायरस,

इमेज स्रोत, DIBYANGSHU SARKAR/AFP via Getty Images

क्या कहती हैं मणिपुर लौटने वालीं नर्सें

सिंह बताते हैं कि कोलकाता से मणिपुर लौटने वाली सैकड़ों नर्सों से बातचीत में यही वजहें सामने आई हैं.

कोलकाता से मणिपुर की राजधानी इंफाल लौटने वाली एक नर्स ने वहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "जिस निजी अस्पताल में वह काम करती थी वहां उनको बार-बार एक ही पीपीई का इतेमाल करने को कहा जाता था. हमसे 12 घंटे काम कराया जाता था. एक बार खोलने के बाद उस पीपीई को फेंक दिया जाता है. लेकिन हम दोबारा उसे ही पहनने पर मजबूर थे."

उसने इस आरोप का भी खंडन किया कि मणिपुर सरकार ने बेहतर पैकेज का ऑफ़र देकर नर्सों को कोलकाता से बुलाया है.

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह बीते सप्ताह ही निजी अस्पतालों के इस आरोप का खंडन कर चुके हैं.

एक अन्य नर्स कहती हैं, "मकान मालिक और पड़ोसी हमें काफ़ी हेय निगाहों से देखते थे और मुंह पर ही हमें कोरोना कह कर पुकारा जाता था."

मणिपुर लौटने वाली एक अन्य नर्स सोमिचोन का कहना था, "हमें सड़क पर देख कर लोग रास्ता बदल लेते थे. हमें न तो समय पर वेतन मिल रहा था और न ही पर्याप्त सुरक्षा उपकरण. आखिर हम यह सब कब तक सहते?"

मणिपुरी नर्सों का कहना है कि नहाने और कपड़े धोने के लिए उनको पर्याप्त पानी नहीं मिलता था.

नियमों के मुताबिक सात दिनों तक ड्यूटी करने के बाद नर्सों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में भेजा जाना था.

लेकिन इस दौरान उनको बाकी नर्सों के साथ हॉस्टल में रहने पर मजबूर किया जाता था. इससे दूसरों को भी ख़तरा हो सकता था.

सवाल और जवाब

कोरोना वायरस के बारे में सब कुछ

आपके सवाल

  • कोरोना वायरस क्या है? लीड्स के कैटलिन से सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले

    कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है जिसका पता दिसंबर 2019 में चीन में चला. इसका संक्षिप्त नाम कोविड-19 है

    सैकड़ों तरह के कोरोना वायरस होते हैं. इनमें से ज्यादातर सुअरों, ऊंटों, चमगादड़ों और बिल्लियों समेत अन्य जानवरों में पाए जाते हैं. लेकिन कोविड-19 जैसे कम ही वायरस हैं जो मनुष्यों को प्रभावित करते हैं

    कुछ कोरोना वायरस मामूली से हल्की बीमारियां पैदा करते हैं. इनमें सामान्य जुकाम शामिल है. कोविड-19 उन वायरसों में शामिल है जिनकी वजह से निमोनिया जैसी ज्यादा गंभीर बीमारियां पैदा होती हैं.

    ज्यादातर संक्रमित लोगों में बुखार, हाथों-पैरों में दर्द और कफ़ जैसे हल्के लक्षण दिखाई देते हैं. ये लोग बिना किसी खास इलाज के ठीक हो जाते हैं.

    कोरोना वायरस के अहम लक्षणः ज्यादा तेज बुखार, कफ़, सांस लेने में तकलीफ़

    लेकिन, कुछ उम्रदराज़ लोगों और पहले से ह्दय रोग, डायबिटीज़ या कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ रहे लोगों में इससे गंभीर रूप से बीमार होने का ख़तरा रहता है.

  • एक बार आप कोरोना से उबर गए तो क्या आपको फिर से यह नहीं हो सकता? बाइसेस्टर से डेनिस मिशेल सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल

    जब लोग एक संक्रमण से उबर जाते हैं तो उनके शरीर में इस बात की समझ पैदा हो जाती है कि अगर उन्हें यह दोबारा हुआ तो इससे कैसे लड़ाई लड़नी है.

    यह इम्युनिटी हमेशा नहीं रहती है या पूरी तरह से प्रभावी नहीं होती है. बाद में इसमें कमी आ सकती है.

    ऐसा माना जा रहा है कि अगर आप एक बार कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं तो आपकी इम्युनिटी बढ़ जाएगी. हालांकि, यह नहीं पता कि यह इम्युनिटी कब तक चलेगी.

    यह नया वायरस उन सात कोरोना वायरस में से एक है जो मनुष्यों को संक्रमित करते हैं.
  • कोरोना वायरस का इनक्यूबेशन पीरियड क्या है? जिलियन गिब्स

    वैज्ञानिकों का कहना है कि औसतन पांच दिनों में लक्षण दिखाई देने लगते हैं. लेकिन, कुछ लोगों में इससे पहले भी लक्षण दिख सकते हैं.

    कोविड-19 के कुछ लक्षणों में तेज बुख़ार, कफ़ और सांस लेने में दिक्कत होना शामिल है.

    वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि इसका इनक्यूबेशन पीरियड 14 दिन तक का हो सकता है. लेकिन कुछ शोधार्थियों का कहना है कि यह 24 दिन तक जा सकता है.

    इनक्यूबेशन पीरियड को जानना और समझना बेहद जरूरी है. इससे डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को वायरस को फैलने से रोकने के लिए कारगर तरीके लाने में मदद मिलती है.

  • क्या कोरोना वायरस फ़्लू से ज्यादा संक्रमणकारी है? सिडनी से मेरी फिट्ज़पैट्रिक

    दोनों वायरस बेहद संक्रामक हैं.

    ऐसा माना जाता है कि कोरोना वायरस से पीड़ित एक शख्स औसतन दो या तीन और लोगों को संक्रमित करता है. जबकि फ़्लू वाला व्यक्ति एक और शख्स को इससे संक्रमित करता है.

    फ़्लू और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कुछ आसान कदम उठाए जा सकते हैं.

    • बार-बार अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं
    • जब तक आपके हाथ साफ न हों अपने चेहरे को छूने से बचें
    • खांसते और छींकते समय टिश्यू का इस्तेमाल करें और उसे तुरंत सीधे डस्टबिन में डाल दें.
  • आप कितने दिनों से बीमार हैं? मेडस्टोन से नीता

    हर पांच में से चार लोगों में कोविड-19 फ़्लू की तरह की एक मामूली बीमारी होती है.

    इसके लक्षणों में बुख़ार और सूखी खांसी शामिल है. आप कुछ दिनों से बीमार होते हैं, लेकिन लक्षण दिखने के हफ्ते भर में आप ठीक हो सकते हैं.

    अगर वायरस फ़ेफ़ड़ों में ठीक से बैठ गया तो यह सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया पैदा कर सकता है. हर सात में से एक शख्स को अस्पताल में इलाज की जरूरत पड़ सकती है.

End of कोरोना वायरस के बारे में सब कुछ

मेरी स्वास्थ्य स्थितियां

आपके सवाल

  • अस्थमा वाले मरीजों के लिए कोरोना वायरस कितना ख़तरनाक है? फ़ल्किर्क से लेस्ले-एन

    अस्थमा यूके की सलाह है कि आप अपना रोज़ाना का इनहेलर लेते रहें. इससे कोरोना वायरस समेत किसी भी रेस्पिरेटरी वायरस के चलते होने वाले अस्थमा अटैक से आपको बचने में मदद मिलेगी.

    अगर आपको अपने अस्थमा के बढ़ने का डर है तो अपने साथ रिलीवर इनहेलर रखें. अगर आपका अस्थमा बिगड़ता है तो आपको कोरोना वायरस होने का ख़तरा है.

  • क्या ऐसे विकलांग लोग जिन्हें दूसरी कोई बीमारी नहीं है, उन्हें कोरोना वायरस होने का डर है? स्टॉकपोर्ट से अबीगेल आयरलैंड

    ह्दय और फ़ेफ़ड़ों की बीमारी या डायबिटीज जैसी पहले से मौजूद बीमारियों से जूझ रहे लोग और उम्रदराज़ लोगों में कोरोना वायरस ज्यादा गंभीर हो सकता है.

    ऐसे विकलांग लोग जो कि किसी दूसरी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं और जिनको कोई रेस्पिरेटरी दिक्कत नहीं है, उनके कोरोना वायरस से कोई अतिरिक्त ख़तरा हो, इसके कोई प्रमाण नहीं मिले हैं.

  • जिन्हें निमोनिया रह चुका है क्या उनमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण दिखाई देते हैं? कनाडा के मोंट्रियल से मार्जे

    कम संख्या में कोविड-19 निमोनिया बन सकता है. ऐसा उन लोगों के साथ ज्यादा होता है जिन्हें पहले से फ़ेफ़ड़ों की बीमारी हो.

    लेकिन, चूंकि यह एक नया वायरस है, किसी में भी इसकी इम्युनिटी नहीं है. चाहे उन्हें पहले निमोनिया हो या सार्स जैसा दूसरा कोरोना वायरस रह चुका हो.

    कोरोना वायरस की वजह से वायरल निमोनिया हो सकता है जिसके लिए अस्पताल में इलाज की जरूरत पड़ सकती है.
End of मेरी स्वास्थ्य स्थितियां

अपने आप को और दूसरों को बचाना

आपके सवाल

  • कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकारें इतने कड़े कदम क्यों उठा रही हैं जबकि फ़्लू इससे कहीं ज्यादा घातक जान पड़ता है? हार्लो से लोरैन स्मिथ

    शहरों को क्वारंटीन करना और लोगों को घरों पर ही रहने के लिए बोलना सख्त कदम लग सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो वायरस पूरी रफ्तार से फैल जाएगा.

    क्वारंटीन उपायों को लागू कराते पुलिस अफ़सर

    फ़्लू की तरह इस नए वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है. इस वजह से उम्रदराज़ लोगों और पहले से बीमारियों के शिकार लोगों के लिए यह ज्यादा बड़ा ख़तरा हो सकता है.

  • क्या खुद को और दूसरों को वायरस से बचाने के लिए मुझे मास्क पहनना चाहिए? मैनचेस्टर से एन हार्डमैन

    पूरी दुनिया में सरकारें मास्क पहनने की सलाह में लगातार संशोधन कर रही हैं. लेकिन, डब्ल्यूएचओ ऐसे लोगों को मास्क पहनने की सलाह दे रहा है जिन्हें कोरोना वायरस के लक्षण (लगातार तेज तापमान, कफ़ या छींकें आना) दिख रहे हैं या जो कोविड-19 के कनफ़र्म या संदिग्ध लोगों की देखभाल कर रहे हैं.

    मास्क से आप खुद को और दूसरों को संक्रमण से बचाते हैं, लेकिन ऐसा तभी होगा जब इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए और इन्हें अपने हाथ बार-बार धोने और घर के बाहर कम से कम निकलने जैसे अन्य उपायों के साथ इस्तेमाल किया जाए.

    फ़ेस मास्क पहनने की सलाह को लेकर अलग-अलग चिंताएं हैं. कुछ देश यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके यहां स्वास्थकर्मियों के लिए इनकी कमी न पड़ जाए, जबकि दूसरे देशों की चिंता यह है कि मास्क पहने से लोगों में अपने सुरक्षित होने की झूठी तसल्ली न पैदा हो जाए. अगर आप मास्क पहन रहे हैं तो आपके अपने चेहरे को छूने के आसार भी बढ़ जाते हैं.

    यह सुनिश्चित कीजिए कि आप अपने इलाके में अनिवार्य नियमों से वाकिफ़ हों. जैसे कि कुछ जगहों पर अगर आप घर से बाहर जाे रहे हैं तो आपको मास्क पहनना जरूरी है. भारत, अर्जेंटीना, चीन, इटली और मोरक्को जैसे देशों के कई हिस्सों में यह अनिवार्य है.

  • अगर मैं ऐसे शख्स के साथ रह रहा हूं जो सेल्फ-आइसोलेशन में है तो मुझे क्या करना चाहिए? लंदन से ग्राहम राइट

    अगर आप किसी ऐसे शख्स के साथ रह रहे हैं जो कि सेल्फ-आइसोलेशन में है तो आपको उससे न्यूनतम संपर्क रखना चाहिए और अगर मुमकिन हो तो एक कमरे में साथ न रहें.

    सेल्फ-आइसोलेशन में रह रहे शख्स को एक हवादार कमरे में रहना चाहिए जिसमें एक खिड़की हो जिसे खोला जा सके. ऐसे शख्स को घर के दूसरे लोगों से दूर रहना चाहिए.

End of अपने आप को और दूसरों को बचाना

मैं और मेरा परिवार

आपके सवाल

  • मैं पांच महीने की गर्भवती महिला हूं. अगर मैं संक्रमित हो जाती हूं तो मेरे बच्चे पर इसका क्या असर होगा? बीबीसी वेबसाइट के एक पाठक का सवाल

    गर्भवती महिलाओं पर कोविड-19 के असर को समझने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी बारे में बेहद सीमित जानकारी मौजूद है.

    यह नहीं पता कि वायरस से संक्रमित कोई गर्भवती महिला प्रेग्नेंसी या डिलीवरी के दौरान इसे अपने भ्रूण या बच्चे को पास कर सकती है. लेकिन अभी तक यह वायरस एमनियोटिक फ्लूइड या ब्रेस्टमिल्क में नहीं पाया गया है.

    गर्भवती महिलाओंं के बारे में अभी ऐसा कोई सुबूत नहीं है कि वे आम लोगों के मुकाबले गंभीर रूप से बीमार होने के ज्यादा जोखिम में हैं. हालांकि, अपने शरीर और इम्यून सिस्टम में बदलाव होने के चलते गर्भवती महिलाएं कुछ रेस्पिरेटरी इंफेक्शंस से बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं.

  • मैं अपने पांच महीने के बच्चे को ब्रेस्टफीड कराती हूं. अगर मैं कोरोना से संक्रमित हो जाती हूं तो मुझे क्या करना चाहिए? मीव मैकगोल्डरिक

    अपने ब्रेस्ट मिल्क के जरिए माएं अपने बच्चों को संक्रमण से बचाव मुहैया करा सकती हैं.

    अगर आपका शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज़ पैदा कर रहा है तो इन्हें ब्रेस्टफीडिंग के दौरान पास किया जा सकता है.

    ब्रेस्टफीड कराने वाली माओं को भी जोखिम से बचने के लिए दूसरों की तरह से ही सलाह का पालन करना चाहिए. अपने चेहरे को छींकते या खांसते वक्त ढक लें. इस्तेमाल किए गए टिश्यू को फेंक दें और हाथों को बार-बार धोएं. अपनी आंखों, नाक या चेहरे को बिना धोए हाथों से न छुएं.

  • बच्चों के लिए क्या जोखिम है? लंदन से लुइस

    चीन और दूसरे देशों के आंकड़ों के मुताबिक, आमतौर पर बच्चे कोरोना वायरस से अपेक्षाकृत अप्रभावित दिखे हैं.

    ऐसा शायद इस वजह है क्योंकि वे संक्रमण से लड़ने की ताकत रखते हैं या उनमें कोई लक्षण नहीं दिखते हैं या उनमें सर्दी जैसे मामूली लक्षण दिखते हैं.

    हालांकि, पहले से अस्थमा जैसी फ़ेफ़ड़ों की बीमारी से जूझ रहे बच्चों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए.

End of मैं और मेरा परिवार

नर्सों का पलायन रोकने की कोशिशें जारी

निजी अस्पतालों के संगठन (एएचईआई) ने राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है.

संगठन के उपाध्यक्ष बरुआ कहते हैं, "हमने मणिपुर समेत कई राज्य सरकारों और नर्सिंग काउंसिल आफ़ इंडिया से भी इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया है ताकि नर्सों का पलायन रोका जा सके. ऐसा नहीं हुआ तो निजी अस्पतालों का ढांचा ढह जाएगा."

इसी बीच, नर्सों के वापसी से बढ़ते संकट से निपटने के लिए ममता ने स्थानीय लोगों को सात दिनों की ट्रेनिंग के बाद काम पर लगाने का सुझाव दिया है.

ममता बनर्जी का कहना है, "हम स्थानीय लोगों को सात दिनों में से लाइन लगाने, ऑक्सीज़न देने और तापमान मापने का प्रशिक्षण देंगे. नर्सें ही नहीं रहेंगी तो अस्पतालों में काम कैसे होगा? इसके साथ ही पुरुषों को भी नर्स के तौर पर नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है."

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वोत्तर की नर्सों के साथ भेदभाव तो पहले भी था. लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान यह खुल कर सामने आ गया है. ऐसे में चौतरफ़ा समस्याओं से जूझ रही नर्सों ने घर वापसी को ही बेहतर विकल्प माना है.

एक विशेषज्ञ डा. कुणाल दासगुप्ता कहते हैं, "इस मामले में सरकार को निजी अस्पतालों के साथ मिल कर काम करना होगा ताकि इन अमानवीय परिस्थितियों को सुधारा जा सके. जल्द ही इस दिशा में पहल नहीं की गई तो निजी अस्पतालों का ढांचा पूरी तरह ढहने का ख़तरा है."

कोरोना वायरस के बारे में जानकारी
लाइन
हेल्पलाइन
कोरोना वायरस

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)