कोरोना वायरस: भारत में क्या इन दवाओं के ट्रायल से उम्मीद जगेगी?

डॉ. हर्षवर्धन

इमेज स्रोत, Twitter/Dr Harsh Vardhan

    • Author, ब्रजेश मिश्र
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 4 मिनट

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के उस बयान से असहमति जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि आयुष की कुछ दवाओं का ट्रायल कोरोना वायरस से लड़ रहे हाई रिस्क वर्कर्स पर किया जाएगा.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सात मई को समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक बयान में कहा था कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों पर अश्वगंधा, यष्टिमधु, गुडूची पिप्पली, आयुष-64 जैसी आयुष दवाओं का नैदानिक परीक्षण शुरू हो गया है.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आयुष मंत्रालय इन दवाओं को हाईरिस्क वाले लोगों पर आजमाना चाहता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इन्हें आगे कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी इस ट्रायल में इनके असर को परखा जाएगा.

डॉ. हर्षवर्धन के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या स्वास्थ्यकर्मियों पर इन दवाओं का परीक्षण करना सही होगा? क्या इन दवाओं का कोई साइड-इफेक्ट हो सकता है या किसी की ज़िंदगी को ख़तरा हो सकता है?

आयुष की दवाओं के ट्रायल का प्रोटोकॉल

देश में फ़िलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले क़रीब 60 हज़ार हैं और अब तक क़रीब दो हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.

बीबीसी से बातचीत में आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा- ऐसा कोई भी ट्रायल स्वास्थ्यकर्मियों पर नहीं किया जा रहा.

इसके बाद ईमेल पर भेजे गए कुछ सवालों पर उन्होंने विस्तार से जानकारी दी.

दवाओं के ट्रायल को लेकर उन्होंने बताया, ''किसी भी स्वास्थ्यकर्मी पर ऐसा कोई भी ट्रायल नहीं किया जा रहा. इस संबंध में क्लिनिकल प्रोटोकॉल तय किया जा चुका है और ट्रायल उसी के आधार पर होंगे.

आयुष मंत्री श्रीपद नाइक

इमेज स्रोत, Getty Images

दवाओं के ट्रायल को लेकर जो चीज़ें तय की गई हैं वो कुछ इस तरह हैं-

हाई रिस्क वाले व्यक्तियों पर अश्वगंधा और हाइड्रॉक्लोरोक्विन की रोग प्रतिरोधी क्षमता (प्रॉफिलैक्सिस) को लेकर तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा.

आयुष मंत्रालय के मुताबिक़-

  • अश्वगंधा, यष्टिमधु, गुडूची पिप्पली, आयुष-64 जैसी आयुष दवाओं की प्रॉफिलैक्सिस स्टडी अलग से हाईरिस्क वाले लोगों पर होगी. सभी चारों दवाओं का ट्रायल अलग-अलग लोकेशन पर मल्टीसेंटर ट्रायल के तौर पर होगा.
  • सभी चारों दवाओं को कोविड के हल्के लक्षणों वाले मरीजों या बिना लक्षण वाले मामलों में टेस्ट किया जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि क्या ये दवाएं इस्तेमाल के लिए सेवाओं में लाई जा सकती हैं या नहीं.
  • इसके अलावा अलग अलग दवाओं के प्रॉक्सिलैक्सिस अध्ययन के बाद देशभर में हाई रिस्क वाली आबादी, क्लारंटीन सुविधाओं पर भी इन दवाओं को इस्तेमाल करने की योजना है. इसके लिए राज्यों की भी मदद ली जाएगी. और बतौर सैंपल पांच लाख लोगों पर इनका टेस्ट किया जाएगा.
  • इसके अलावा आरोग्य संजीवनी ऐप के जरिए 50 लाख लोगों पर इसके असर को आंका जाएगा.
  • कोरोना वायरस से निपटने के लिए आयुष मंत्रालय ने ये ऐप लॉन्च किया है. इसका उद्देश्य आयुष मंत्रालय की ओर से जारी की गई इम्युनिटी गाइडलाइन और दूसरे प्रभावों को परखना है.
कोरोना वायरस

इमेज स्रोत, Getty Images

मंत्रालय का कहना है कि इस परीक्षण में सभी वैज्ञानिक ज़रूरतों का ध्यान रखा जा रहा है. इसके प्रोटोकॉल का रिव्यू एम्स, एसजीपीजीआई, आईसीएमआर जैसे संस्थानों के शीर्ष रिसर्चर और वैज्ञानिक कर रहे हैं. इन सभी अध्ययनों को एथिक्स कमिटी पास कर रही है. आयुष की सभी दवाएं फार्माकोपिया (औषधकोश) के अंतरगत हैं. इन दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और न ही इंसानों को इनसे कोई ख़तरा है.

इस अध्ययन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसकी अगुवाई यूजीसी के वाइस चेयरमैन प्रो. भूषण पटवर्धन कर रहे हैं और इसके साथ ही इसे आयुष मंत्रालय और सीएसआईआर के द्वारा संयुक्त रूप से मॉनिटर किया जाएगा.

आयुष संजीवनी ऐप

इमेज स्रोत, twitter.com/mohfw_india

आयुष संजीवनी ऐप

आयुष संजीवनी ऐप कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में लोगों की इम्युनिटी को परखने और उस पर अध्ययन के लिहाज से लॉन्च किया गया है. आयुष संजीवनी ऐप के जरिए लोगों के स्वास्थ्य को परखा जाएगा.

आयुष मंत्रालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक, लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने की दिशा में यह बेहतर कदम है. आयुष संजीवनी ऐप के जरिए लोगों को योग, प्राणायम और मेडिटेशन जैसी चीज़ों को रोज़ाना आधे घंटे करने की आदत में शामिल करने की सलाह दी गई है ताकि उनकी इम्युनिटी बेहतर हो सके. इसके साथ ही हल्दी दूध, दिनभर गरम पानी पीने, साथ ही खाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है.

इस एडवाइजरी के आखिर में यह भी कहा गया है कि ये सारे उपाय कोविड-19 का इलाज नहीं हैं.

छोड़िए YouTube पोस्ट
Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट YouTube समाप्त

किसी भी तरह के दावे पर आपत्ति

एक अप्रैल को आयुष मंत्रालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में किसी भी तरह के आयुष संबंधित कोविड-19 इलाज के दावे को छापने पर रोक लगाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे. इसके साथ यह भी कहा गया था कि किसी भी तरह के दावे को प्रकाशित करने या ऐसा कोई भी दावा किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि अब मंत्रालय की ओर से खुद आयुष की दवाओं को प्रमोट किया जा रहा है और कोविड-19 के हाईरिस्क मरीज़ों पर इनके ट्रायल की बात कही जा रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन यह भी कह चुके हैं कि आयुष की इन दवाओं का ट्रायल कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे और हाईरिस्क स्तर पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर किया जाएगा.

वहीं, आयुष मंत्री के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों पर ऐसा कोई ट्रायल नहीं किया जाएगा.

दोनों मंत्रियों के बयानों में विरोधाभास है.

नक्शे पर

दुनिया भर में पुष्ट मामले

Group 4

पूरा इंटरैक्टिव देखने के लिए अपने ब्राउज़र को अपग्रेड करें

स्रोत: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियां

आंकड़े कब अपडेट किए गए 5 जुलाई 2022, 1:29 pm IST

भारत में कोरोनावायरस के मामले

यह जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाती है, हालांकि मुमकिन है इनमें किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के नवीनतम आंकड़े तुरंत न दिखें.

राज्य या केंद्र शासित प्रदेश कुल मामले जो स्वस्थ हुए मौतें
महाराष्ट्र 1351153 1049947 35751
आंध्र प्रदेश 681161 612300 5745
तमिलनाडु 586397 530708 9383
कर्नाटक 582458 469750 8641
उत्तराखंड 390875 331270 5652
गोवा 273098 240703 5272
पश्चिम बंगाल 250580 219844 4837
ओडिशा 212609 177585 866
तेलंगाना 189283 158690 1116
बिहार 180032 166188 892
केरल 179923 121264 698
असम 173629 142297 667
हरियाणा 134623 114576 3431
राजस्थान 130971 109472 1456
हिमाचल प्रदेश 125412 108411 1331
मध्य प्रदेश 124166 100012 2242
पंजाब 111375 90345 3284
छत्तीसगढ़ 108458 74537 877
झारखंड 81417 68603 688
उत्तर प्रदेश 47502 36646 580
गुजरात 32396 27072 407
पुडुचेरी 26685 21156 515
जम्मू और कश्मीर 14457 10607 175
चंडीगढ़ 11678 9325 153
मणिपुर 10477 7982 64
लद्दाख 4152 3064 58
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 3803 3582 53
दिल्ली 3015 2836 2
मिज़ोरम 1958 1459 0

स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

11: 30 IST को अपडेट किया गया

कोरोना वायरस
कोरोना वायरस
हेल्पलाइन
कोरोना वायरस

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)