मुसलमानों के ख़िलाफ़ भड़काने की मंशा नहीं, हम सभी भारतीय हैं: विश्व हिंदू परिषद

सोशल मीडिया पर वायरस तस्वीर

इमेज स्रोत, Facebook

इमेज कैप्शन, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है
    • Author, कीर्ति दूबे
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 5 मिनट

कोरोना वायरस महामारी के समय में देश में मुसलमानों पर हमले और उन्हें अलग-थलग करने की कोशिशें बढ़ी हैं.

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं जहां मुसलमान रेहड़ी वालों से फल-सब्ज़ी नहीं ख़रीदने की अपील की जा रही है.

यूपी, उत्तराखंड, कर्नाटक, पंजाब सहित कई कोनों से ऐसे मुसलमान-विरोधी वीडियो सामने आ रहे हैं. एक नरेटिव ये भी फैलाया जा रहा है कि 'मुसलमान कोरोना फैला रहे हैं.'

जमशेदपुर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर और नालंदा में बजरंद दल के भगवा झंडों के ज़रिए ठेले वालों को 'हिंदू दुकान' का सर्टिफिकेट दिया गया. मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस ने इस पर कार्रवाई की. लेकिन हेल्थ इमरजेंसी के इस वक़्त में संप्रदाय का ज़हर क्यों घोला जा रहा है?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भी कहा है, ''अगर कोई क्रोध या डर में कुछ उल्टा-सीधा करता है तो सारे समूह को उसमें लपेट कर उससे दूरी बनना ठीक नहीं है.''

लेकिन इसके बावजूद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल क्यों मामले को संप्रदायिक रंग देने कोशिश कर हैं? ऐसे ही सवालों के साथ बीबीसी संवादादात कीर्ति दूबे ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार से बात की.

वीएचपी इस महामारी को सांप्रदायिक क्यों बना रही है? क्यों झारखंड-बिहार में फलों की रेहड़ियों पर भगवा पोस्टर और झंडे लगाए जा रहे हैं?

आलोक कुमार

इमेज स्रोत, Alok Kumar

आलोक कुमार कहते हैं, हमारे खिलाफ़ लोगों का बायस है. जब 10 हज़ार तब्लीग़ी एक तरह का व्यवहार करते हैं तो आप लोग हमें समझाते हैं. जब देश के दो छोटे ज़िलों पर कुछ बैनर लगते हैं जो कुल मिलाकर दो दर्जन भी नहीं होते हैं तो आप उसे पूरे वीएचपी के ऊपर ला रहे हैं. आप कह रहे हैं कि सारा वीएचपी ऐसा करता है. अगर हम ये करना चाहते तो दो घंटे के नोटिस पर सारे देश में कर सकते हैं. ये हुआ लेकिन हर जगह नहीं हो रहा, ये कहीं दोबारा नहीं किया जा जाएगा.

मैं ये मानता हूं कि मोहन भागवत जो कहते हैं वो हम सबके लिए कहते हैं और हमारी भी वही राय होती है जो उनकी होती है.

इन 8 हज़ार तब्लीग़ियों लोगों ने जो किया है उसके बावजूद हमारी कोई मंशा मुसलमान समुदाय के ख़िलाफ़ आक्रोश भड़काना नहीं है, बायकॉट करने की भावना नहीं है. सेवा प्राप्त करने का अधिकार सबको हैं. जैसा कि मोहन जी ने कहा है 130 करोड़ लोगों को समान अधिकार है. यही स्टैंड विश्व हिंदू परिषद का भी है.

क्या आपका ये संदेश आपके कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंच पा रहा है?

आलोक कुमार

इमेज स्रोत, Alok Kumar

इस सवाल पर आलोक कुमार ने कहा- बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ने बैनर लगाए और राज्य पुलिस ने ओवर-रिएक्ट किया. ये ऐसी ग़लतियां नहीं थीं कि इनके ख़िलाफ़ क्रिमिनल केस बना दिया जाए. इन लोकल घटनाओं को आप विहिप का एजेंडा कैसे बता दे रहे हैं. मैं दोहराना चाहता हूं कि जो मोहन भागवत जी ने कहा है वो हम सबके लिए और हम सबके हवाले से कहा है. हम अपने सभी लोगों को बता रहे हैं और हम सबको ये पता है कि मोहन जी जो कह रहे हैं वो हमारे लिए मार्गदर्शन होता है. कोरोना के इस वक़्त में हम किसी भी तरह धर्म के आधार पर बांटना नहीं चाहते. सभी भारतीय एक भारतीय होने के नाते इस लड़ाई से बाहर निकलें.

जो जमशेदपुर या नालंदा में हुआ है वो हमने एक पॉलिसी के लेवल पर तय नहीं किया है. हम मोहन जी के तय किए हुए स्टैंड पर कायम है. ऐसी घटनाएं दोहराई नहीं जाएंगी

हालांकि हमारे बार-बार पूछने के बावजूद वह इस तरह भगवा बैनर और झंडे लगा कर 'हिंदू दुकान' का सर्टिफिकेट देने की इस घटना की निंदा भी नहीं की.

अमरीका की एक संस्था ने भारत को उन 14 देशों की लिस्ट में रखा है जहां धार्मिक आज़ादी ख़तरे में है. कोविड -19 के समय भी हम इस्लामोफ़ोबिया के वीडियो लागातार सोशल मीडिया पर देख रहे हैं. ये हमारे लिए चिंता की बात नहीं है?

आलोक कुमार कहते हैं, आप तब्लिग़ी जमात के लोगों को निर्दोष मानती हैं. जिन इलाकों में डॉक्टर और नर्स लोगों का चेकअप करने गए वहां उनको पीटा गया ये वीडियो क्या हमने बनाए हैं, या सरकार ने तैयार किया. वो लोग जानबूझ कर अपने समुदाय के लिए मुश्किल पैदा कर रहे हैं. अपने ही इलाज को रोक रहे हैं. लोगों को अगर ये सब देख कर नाराज़गी हुई तो ये नाराज़गी अस्वभाविक नहीं थी.

इसके बावजूद हमारा स्टैंड वही है जो मोहन भागवत जी ने कहा है. रह गई बात अमरीका की रिपोर्ट की तो वह रिपोर्ट किस तरह के दबाव और लॉबिंग से तैयार की जाती है सबको पता है. मैं इस रिपोर्ट को ख़ारिज करता हूं.

ट्रंप की तारीफ़ मंज़ूर है लेकिन किसी संस्था की रिपोर्ट नहीं, क्या ये सलेक्टिव अप्रोच नहीं है?

इस सवाल के जवाब में आलोक कुमार कहते हैं, ''ये रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से ग़लत है. इस देश में अल्पसंख्यकों को बराबर के अधिकार हैं. और मैं मानता हूं ऐसा बना रहना चाहिए. ''

विश्व हिंदू परिषद के बारे में लोग क्या कहते हैं आप हमें उस चश्मे से मत देखिए. एक वाकया बताना चाहता हूं, ''संघ के एक सर संघचालक थे उनसे सवाल पूछा गया कि मुसलमान ये करते हैं तो हमें ये करना चाहिए. इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि अगर इस देश में एक भी मुसलमान नहीं होता तो भी इस देश में हिंदुओं की वही हालात होती जो आज है. ''

वीएचपी पालघर लिंचिंग पर आक्रामक है तो बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर शांत क्यों है?

छोड़िए Facebook पोस्ट

सामग्री् उपलब्ध नहीं है

सोशल नेटवर्क पर और देखिएबाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट Facebook समाप्त

आलोक कुमार कहते हैं- मैं ये साफ़ करना चाहता हूं कि विश्व हिंदू परिषद ने कभी पालघर लिंचिंग मामले को हिंदू-मुसलमान नहीं बनाया. लेकिन पालघर मामले में हमारे कुछ सवाल हैं. अब तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की गई है. (बीबीसी ने जब इस 'मुख्य अभियुक्त' का नाम पूछा तो हमें कोई जवाब नहीं मिला.)

हमको बताया गया है कि अभियुक्तों की जमानत के लिए जो संस्थाएं काम कर रही है वो मिशनरी से जुड़ी हुई संस्थाएं हैं. हमने कहा है कि क्रिश्चियन लोग अभियुक्तों को सपोर्ट कर रहे हैं.

इसके साथ ही इस वीडियो में भीड़ द्वारा कई शब्द बोले जा रहा हैं जो मराठी नहीं बल्कि असम के सीमावर्ती इलाकों में बोले जाते हैं. सवाल ये है कि घटना में सिर्फ़ लोकल आदिवासी ही शामिल थे या कुछ दूसरे इलाके से भी लोग आए थे.

16 अप्रैल को घटना हुई लेकिन गिरफ्तारी 17 को नहीं हुई. जब वीडियो सामने आया तो सरकार ने गिरफ्तारी की. हमें लगता है कि महाराष्ट्र सरकार इसकी जांच ठीक तरीके से नहीं कर रही है और केंद्रीय जांच एजेंसी को ये केस अपने हाथों में लेना चाहिए.

बुलंदशहर की घटना पर हमारे उत्तर प्रदेश के मंत्री राजकवल गुप्ता ने पुजारियों की हत्या पर बयान जारी किया है. हमने पुलिस से जल्दी जांच करने को कहा है. मुख्य आरोपी भी पकड़ा जा चुका है. संभव है कि उसने अकेले ही इस हत्या को इंजाम दिया.

लिंचिंग को और एक शख़्स के हत्या करने को आप एक कैसे कर सकते हैं. दूसरी बात जैसे यूपी पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही अभियुक्त को पकड़ा और महाराष्ट्र सरकार को तीन-चार दिन लग गए वो दिखाता है कि सवाल क्यों उठ रहे हैं.

ये एक स्तर की घटना ही नहीं है. बुलंदशहर में कोई और एंगल भी नहीं है और गिरफ्तारी तुरंत हुई है.

हमें अल्पसंख्यक विरोधी होने की ज़रूरत नहीं है और ना ही वो भारतीयता के अनुकूल होगा. हम समाज की सेवा करने में यकीन रखते हैं.

भारत में कोरोनावायरस के मामले

यह जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाती है, हालांकि मुमकिन है इनमें किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के नवीनतम आंकड़े तुरंत न दिखें.

राज्य या केंद्र शासित प्रदेश कुल मामले जो स्वस्थ हुए मौतें
महाराष्ट्र 1351153 1049947 35751
आंध्र प्रदेश 681161 612300 5745
तमिलनाडु 586397 530708 9383
कर्नाटक 582458 469750 8641
उत्तराखंड 390875 331270 5652
गोवा 273098 240703 5272
पश्चिम बंगाल 250580 219844 4837
ओडिशा 212609 177585 866
तेलंगाना 189283 158690 1116
बिहार 180032 166188 892
केरल 179923 121264 698
असम 173629 142297 667
हरियाणा 134623 114576 3431
राजस्थान 130971 109472 1456
हिमाचल प्रदेश 125412 108411 1331
मध्य प्रदेश 124166 100012 2242
पंजाब 111375 90345 3284
छत्तीसगढ़ 108458 74537 877
झारखंड 81417 68603 688
उत्तर प्रदेश 47502 36646 580
गुजरात 32396 27072 407
पुडुचेरी 26685 21156 515
जम्मू और कश्मीर 14457 10607 175
चंडीगढ़ 11678 9325 153
मणिपुर 10477 7982 64
लद्दाख 4152 3064 58
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 3803 3582 53
दिल्ली 3015 2836 2
मिज़ोरम 1958 1459 0

स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

11: 30 IST को अपडेट किया गया

कोरोना वायरस के बारे में जानकारी
लाइन
हेल्पलाइन
कोरोना वायरस के बारे में जानकारी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)