कोरोना वायरस: पाबंदियों में कभी खुशी-कभी ग़म

स्पेन की महिला
प्रकाशित

भारत में कोरोनावायरस के मामले

17656

कुल मामले

2842

जो स्वस्थ हुए

559

मौतें

स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

11: 30 IST को अपडेट किया गया

कोरोना वायरस की वजह से जो देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं, उनमें स्पेन भी एक है. नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात स्पेन की विशेष दल की यह सदस्य लोगों को बस स्टैंड पर मास्क बांट रही हैं.

भारत, महिला

भारत के पंजाब राज्य की पुलिस लॉकडाउन के दौरान वॉलिंटियर्स के साथ मिलकर घर पर रहने वाली महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन्स बांट रही है. भारत में पहले 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जो अब बढ़ाकर 3 मई तक कर देगी.

इटली

इटली कोरोना वायरस की चपेट में बुरी तरह से आया हुआ है. यहां पर अब तक बीस हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन ईस्टर के मौके पर यह लड़की अपने पड़ोसियों को खुशी का पैगाम देने से नहीं मानी. चूंकि ये लोग अपनी बॉलकोनी में हैं इसलिए मास्क का उपयोग नहीं कर रही हैं.

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईसाई समुदाय के लोगों ने लॉकडाउन की वजह से अपने छतों पर ही कैंडल जलाकर ईस्टर मनाया.

स्पेन की महिला

स्पेन में हालांकि लॉकडाउन है लेकिन कुछ कंपनियों ने अब दो हफ्तों के बाद कुछ छूट लेनी शुरू की है और अब देश में धीरे-धीरे चीजें पटरी पर आने की कोशिश कर रही हैं.

मास्को

विरान पड़े मास्को के रेड स्क्वायर पर एक जोड़ा मास्क में भी अपनी तस्वीर लेने से ख़ुद को नहीं रोक सका.

कोरोना वायरस
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस हेल्पलाइन
कोरोना वायरस

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)