कोरोना: केरल में 88 और 93 साल के दो बुज़ुर्ग हुए ठीक- प्रेस रिव्यू

इमेज स्रोत, Getty Images
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक ख़बर के अनुसार यहां कोरोना से संक्रमित दो बुज़ुर्ग- 93 साल के थॉमस और उनकी पत्नी 88 साल की मरियम्मा को अस्पताल से जल्द छुट्टी दी जाएगी.
दोनों को कोरोना वायरस संक्रमण के साथ साथ उम्र से जुड़ी कई समस्याएं- डायबिटीज़ और हाईपरटेंशन भी थीं. अस्पताल में थॉमस को दिल का दौरा पड़ा था जबकि मरियम्मा के बेक्टीरियल इंफेक्शन हो गया था लेकिन इसके बावजूद दोनों कोरोना को हराने में कामयाब रहे.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ये कहता रहा है कि कोरोना से बुज़ुर्गों को ज़्यादा ख़तरा है क्योंकि उनमें कई और स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में केरल के ये दो मामले रहत की ख़बर ले कर आए हैं.
थॉमस के बेटे, बहू, पोते और दो अन्य रिश्तेदार भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इन सभी के कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद अब इन्हें अस्तपाल से छुट्टी दे दी गई है. थॉमस के बेटे का परिवार फ़रवरी 29 को इटली से लौटा था.
अस्पताल के इंफेक्शियस डिज़ीज़ विभाग के प्रमुख के हवाले से अख़बार लिखता है कि 60 साल से अधिक की उम्र के व्यक्ति के कोरोना को हराने का ये मामला एक बड़ी सफलता है.

इमेज स्रोत, Getty Images
कोविड हेल्पलाइन में राशन के लिए आ रहे हैं फ़ोन
झारखंड सरकार ने हाल में 181 नंबर कोवड 19 के हेल्पलाइन के तौर पर जारी किया है जिस पर अब लोग फ़ोन कर के राशन मांग रहे हैं.
देश में 21 दिनों का लॉकडाउन की घोषणा के बाद इस हेल्प लाइन पर आने वले अधिकतर फ़ोन कॉल उन मज़दूरों के हैं जो दूसरे राज्यों में फंसे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक ख़बर के अनुसार हेल्पलाइन सेवा शुरू करने वाली कंपनी का कहना है कि "हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने के बाद से अब इस पर तक क़रीब एक हज़ार फ़ोन कॉल आ चुके हैं. शुरुआत में लोग वायरस और कर्फ्यू से जुड़ी जानकारी के लिए फ़ोन कर रहे थे लेकिन अब अधिकतर फ़ोन राशन ख़त्म होने और मदद के लिए हैं."
पेट्रोल डीज़ल की क़ीमतें 18 साल के सबसे निचले स्तर पर
कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए दुनिया के कई देशों की सरकारों ने लॉकडाउन किया है और जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की क़ीमतों पर पड़ रहा है.
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक ख़बर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमतें 18 साल के अपने निचले स्तर पर पहुंच गई हैं.
जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चा तेल 22.58 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है जो नवंबर 2002 के बाद से अब तक सबसे कम है.

इमेज स्रोत, EPA
'पूरे अमरीका पर कोरोना का ख़तरा'
न्यूयॉर्क की गवर्नर एंड्रू कूमो ने चेतावनी ही है कि कोरोना वायरस के मामले न्यूयॉर्क में जिस तेज़ी से सामने आ रहे हैं ये पूरे देश की स्थिति हो सकती है.
अमरीकी में न्यूयॉर्क कोरोना महामारी का केंद्र बन गया है. यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 60,000 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 1,200 लोगों की इस कारण मौत भी हो चुकी है.
इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना से निपटने में अमरीका के लिए आने वाले 30 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण होंगे. उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा है और कहा है कि जल्द ही अमरीका दूसरे देशों की मदद करने की स्थिति में होगा.

- भारत में कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जीत के सौ फ़ाइटर
- कोरोना: सीरिया और बांग्लादेश के कैंपों की स्थिति हो सकती हैं विनाशकारी
- कोरोना वायरस: भारत में दक्षिण कोरिया और अमरीका के मुकाबले टेस्टिंग कम क्यों?
- कोरोना वायरस: इटली में 10 हज़ार मौतें, ग़लती कहां हुई?
- कोरोना वायरस: क्या भारतीय सेना ने रातोंरात 1000 बेड वाला अस्पताल बनाया है?- फ़ैक्ट चेक
- कोरोना वायरस क्या गर्मी से मर जाता है?
- कोरोना ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है?
- कोरोना वायरस का आपकी सेक्स लाइफ़ पर क्या असर पड़ेगा?
- कोरोना वायरस: पांच बीमारियां जिनके प्रकोप ने बदल दिया इतिहास
- कोरोना से निवेशकों में दहशत, 10 लाख करोड़ गंवाए
- कोरोना वायरस: मास्क पहनना चाहिए या नहीं?
- सबसे व्यस्त रेल नटवर्क को बंद करने से कितना असर होगा?
- कोरोना वायरस: इन मुल्कों से सीख सकते हैं भारत और बाक़ी देश
- कोरोना वायरस केवल मुसीबत लेकर नहीं आया है...
- 'कोरोना वायरस की भारत में सुनामी आने वाली है'


इमेज स्रोत, GoI

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)


























