You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वैन इफ़्रा के SDMA अवॉर्ड्स में बीबीसी को चार मेडल
वैन इफ़्रा के साउथ एशियन डिज़िटल मीडिया अवॉर्ड्स में बीबीसी ने चार मेडल हासिल किए हैं.
सर्वश्रेष्ठ डेटा विजुअलाइजेशन कैटेगरी में बीबीसी को गोल्ड मिला. बीबीसी को ये पुरस्कार 'मोदी सरकार ने अपने कितने वादे पूरे किए?' कहानी के लिए मिला.
इस रिपोर्ट में ये बताया गया था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने कितने वादे किए थे और पाँच साल बाद उन्होंने इनमें से कितने वादे पूरे किए.
इस इंटरैक्टिव रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि मोदी सरकार की कई योजनाएँ फ़िलहाल किस मोड़ पर हैं.
ऑनलाइन वीडियो के सबसे बेहतर इस्तेमाल की कैटेगरी में बीबीसी न्यूज़ के हिस्से दो पुरस्कार आए. बीबीसी के 'इंक ऑफ़ द अर्थ' को सिल्वर मेडल मिला, जबकि 'हैंड इन हैंड- ए स्टोरी ऑफ़ फ़ेथ एंड फ्रेंडशिप एट कुंभ' को भी ब्रॉन्ज मेडल मिला.
इंक ऑफ़ द अर्थ में बात वर्ली जनजाति की कला की है. तेज़ी से हो रहे शहरीकरण से कई जनजातियों के अस्तित्व और उनकी संस्कृतियों को खोने का डर भी बढ़ा है. उनके पेड़ों और जंगलों को तबाह किया जा रहा है.
वर्ली जनजाति लोग अधिकतर महाराष्ट्र और गुजरात में रहते हैं और एक जैसी मुश्किलें झेल रहे हैं. ये जनजाति कई पीढ़ियों से अपनी कहानियां कला के ज़रिए बता रही है. ये रिपोर्ट इसी से जुड़ी थी.
युवाओं के लिए बेस्ट डिज़िटल प्रोजेक्ट कैटेगरी में बीबीसी न्यूज़ के 'बियोन्ड फ़ेक न्यूज़ प्रोजेक्ट' को ब्रॉन्ज मेडल मिला.
इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य था दुनिया भर में फैल रही ग़लत और फर्ज़ी ख़बरों की समस्या का हल खोजना.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)