गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामले की गूंज संसद में

इमेज स्रोत, The India Today Group via Getty Images
दिल्ली में महिलाओं के कॉलेज गार्गी कॉलेज में कल्चरल फ़ेस्टिवल के दौरान हुई कथित छेड़खानी की घटना को लेकर लड़कियां ने सोमवार को प्रदर्शन किया.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की तरफ़ से शिकायत मिलने पर एफ़आईआर दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ़्तीश की जा रही है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ दिल्ली के हौज़ ख़ास पुलिस स्टेशन में इस सिलसिले में आईपीसी की धारा 452, 354, 509 और 34 के तहत केस रजिस्टर किया गया है.
आईपीसी की ये धाराएं हमला करने, बंधक बनाने और नुक़सान पहुंचाने के इरादे से किसी के परिसर में घुसपैठ करने पर, किसी महिला के सम्मान को नुक़सान पहुंचाने के इरादे से उस पर ताक़त का इस्तेमाल करने पर और इशारों से या कुछ बोलने पर लागू होती हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
गार्गी कॉलेज की घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है. इसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों."
ये मामला सोमवार को संसद में भी उठा.
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के एक सवाल के जवाब में कहा कि लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले बाहरी लोग थे और कॉलेज प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
गार्गी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर प्रोमिला कुमार ने लड़कियों की कथित छेड़खानी के मामले पर कहा, "हमने मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल कमिटी का गठन किया है. वो शिकायतकर्ताओं और प्रत्यक्षदर्शियों से और ऐसे किसी भी व्यक्ति से बात करेंगे जिनके पास इस संबंध में कोई जानकारी होगी. कॉलेज लड़कियों की शिकायतों की रिपोर्ट पुलिस को देगी ताकि इसमें शामिल लोगों पर क़ानूनी कार्रवाई की जा सके. भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए हम सुरक्षा के नियम बनाएंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3

पोस्ट X समाप्त, 4
मामला क्या है?
छह फरवरी, 2020 को दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर छात्राओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़खानी की गई.
कॉलेज की छात्राओं ने इंस्टाग्राम पर इस घटना के बारे में अपने अनुभव पोस्ट किया था.
लड़कियों का कहना था कि कुछ लड़के ज़ोर-ज़बर्दस्ती करके कॉलेज में दाखिल हो गए थे और वहां उन्होंने छेड़खानी की.
गार्गी कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी में लड़कियों का एक प्रमुख कॉलेज है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)