चंद्रशेखर आज़ाद को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ा

इमेज स्रोत, EPA
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को रविवार को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चंद्रशेखर नागरिकता संशोधन क़ानून और एनसीआर के विरोध में प्रदर्शन में शिरकत करने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे, जहां उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
ख़बरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को वहां रैली करने के लिए पुलिस की मंज़ूरी नहीं मिली थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
चंद्रशेखर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी रविवार को दो पोस्ट किए गए हैं जिनमें कहा गया है कि "हैदराबाद पुलिस ने चंद्रशेखर आज़ाद को गिरफ्तार कर लिया है."
चंद्रशेखर रविवार को हैदराबाद के मेहदीपटनम में भीम आर्मी से जुड़े लोगों को संबोधित करने वाले थे.
इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो हैदराबाद के क्रिस्टल गार्डन में एक सभा में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इलाक़े को एक छावनी में तब्दील कर दिया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को कार्यक्रम की जगह पर पहुंचने से रोका गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
हाल ही में उन्हें नागरिकता संशोधन क़ानून और एनसीआर के विरोध में प्रदर्शन करने के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
15 जनवरी को दिल्ली की एक अदालत में उन्हें इस शर्त पर ज़मानत दी थी कि वो 16 फरवरी तक दिल्ली में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बनेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





















