जाट आरक्षण आंदोलन की 'क़ीमत' चुका रहे ये परिवार
प्रकाशित
हरियाणा सरकार के अनुसार 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के कुछ चुनिंदा मामले जाँच के लिए CBI को सौंपे गए थे और ये सभी मामले कोर्ट में लंबित हैं.
इनके अलावा राज्य की ज़िला अदालतों में सौ से ज़्यादा मुक़दमे ऐसे हैं जिनमें नामजद सैकड़ों लोग बीते तीन वर्षों से अदालतों के दरवाज़े पर हाज़िरी लगा रहे हैं.
इन सभी का भविष्य अधर में लटका हुआ है और ये नहीं जानते कि कभी दोषमुक्त हो भी पाएंगे या नहीं.
पर इनके परिवारों के लिए अदालतों के फ़ैसले का इंतज़ार किसी बड़ी सज़ा से कम नहीं है.
बीबीसी ने हरियाणा के कुछ ऐसे ही परिवारों से मुलाक़ात की.
प्रोड्यूसर: प्रशांत चाहल
कैमरापर्सन: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)