You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत से शरण मांगने वाले सिख पाकिस्तानी नेता से बातचीत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी के नेता बलदेव कुमार ने भारत सरकार से शरण मांगी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं और अब वो परिवार समेत पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते. बीबीसी उनके दावों की पुष्टि नहीं कर सका है. बलदेव पिछले महीने से पंजाब के खन्ना शहर में रह रहे हैं. उनसे बात की बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा ने.
बलदेव कुमार पाकिस्तान की पार्टी पीटीआई के नेता हैं और पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह क्षेत्र की प्रांतीय विधानसभा के मनोनीत सदस्य थे.
हालांकि उन्होंने कभी चुनाव नहीं जीता. वो चुनाव में जीत दर्ज करने वाले अपने प्रतिद्वंद्वी की हत्या के अभियुक्त भी रहे हैं. हालाँकि उनका दावा है कि इस मामले में स्थानीय कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था जिसके बाद उन्हें विधानसभा का सदस्य बना दिया गया क्योंकि वो पीटीआई की उम्मीदवार सूची में दूसरे नामांकित व्यक्ति थे. पर उनकी पार्टी पीटीआई के प्रवक्ता उमर चीमा का कहना है कि बलदेव पर अब भी मुकदमा चल रहा है और लंबे समय से वो पार्टी में अलग-थलग हैं.
बलदेव का पाकिस्तान में रह रहा परिवार उनके इस कदम से नाराज़ है.उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो ऐसा बयान क्यों दे रहे हैं.