हत्या के दोषी डोसा किंग राजगोपाल का निधन

पी राजगोपाल, p rajagopal, Saravana Bhavan chain of restaurants

इमेज स्रोत, PTI

प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

जानी मानी फूड चेन सरवना भवन के मालिक पी राजगोपाल का 72 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया है. अपने ही एक कर्मचारी की हत्या के मामले में राजगोपाल को उम्र क़ैद की सज़ा दी गयी थी.

9 जुलाई को ही एक सेशन कोर्ट के सामने उन्होंने आत्मसमर्पण किया था. जेल में उनकी तबीयत ख़राब हो गयी और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती गयी तो उनके बेटे ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.

इसके बाद उन्हें मद्रास हाई कोर्ट से निजी अस्पताल में इलाज की अनुमति मिल गयी और 16 जुलाई को उन्हें जेल से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में शिफ़्ट किया गया था.

पी राजगोपाल, p rajagopal, Saravana Bhavan chain of restaurants

इमेज स्रोत, Getty Images

बताया जाता है कि उन्हें जेल में दिल का दौरा पड़ा था. इसके अवाला उन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन और किडनी संबंधित बीमारियां थीं.

डॉक्टरों के मुताबिक़ उनके किडनी की बीमारी बहुत अधिक बढ़ गयी थी लिहाज़ा उन्हें दो दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था.

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

22 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को लॉन्च होगा. इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर लॉन्च की नई तारीख़ बतायी है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक़, अब 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे चंद्रयान-2 लॉन्च किया जाएगा.

15 जुलाई को तकनीकी ख़राबी के कारण इसरो ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग टाल दी गयी थी.

छोड़िए X पोस्ट, 3
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 3

अयोध्या मामले में मध्यस्थता 31 जुलाई तक

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अयोध्या ज़मीन विवाद मामले में मध्यस्थता समिति को इसका हल करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश कलीफुल्ला ने अब इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख़ 2 अगस्त निर्धारित की है.

अयोध्या

इमेज स्रोत, Getty Images

जस्टिस कलीफुल्ला ने मध्यस्थता समिति से 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने आठ मार्च को अपने फ़ैसले में मामले की मध्‍यस्‍थता को मंज़ूरी दे दी थी और तीन मध्‍यस्‍थों की नियुक्ति भी की थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)