तालिबान के डर से भारत में बसी अफ़गान महिला की कहानी

प्रकाशित

अफ़गानिस्तान की गुलजान अपने देश में हंसी-खुशी ज़िंदगी जी रही थीं लेकिन तालिबान के एक सदस्य से हुए झगड़े ने उनकी ज़िंदगी बदल दी. उन्हें एक जोड़ी कपड़े में अपने पति और छह महीने के साथ घर छोड़ना पड़ा और आख़िरकार उन्हें भारत में पनाह मिली.

भारत में उनकी ज़िंदगी बसाने में मदद की 'सिलाईवाली' नाम के एक एनजीओ ने. गुलजान के पास फटे-पुराने कपड़ों को जोड़कर रंग-बिरंगी गुड़िया बनाने का हुनर था. इसी हुनर, मेहनत और एनजीओ की मदद से उन्होंने भारत में एक नई ज़िंदगी शुरू की.

रिपोर्ट: इस्मत आरा

शूट/एडिट: मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)