आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस नाले में गिरी, 29 की मौत

इमेज स्रोत, Vivek Jain
- Author, विवेक जैन
- पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, आगरा से
- प्रकाशित
- पढ़ने का समय: 2 मिनट
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हैं.
लखनऊ से दिल्ली आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज़ की यह 'जन रथ' बस आगरा के झरना नाले में जा गिरी.
प्रशासन के मुताबिक, सभी शवों को बाहर निकाला गया है और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
मौक़े पर आगरा के ज़िलाधिकारी एनजी रवि कुमार एसएसपी बबलू कुमार मौजूद हैं. ज़िलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने 29 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर यह बस बैरियर तोड़ते हुए नाले में जा गिरी.
उन्होंने बताया, "तड़के करीब चार-साढ़े चार बजे की घटना है. यह बस लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे जा रही थी. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये घटना हुई होगी. मरने वालों में 27 वयस्क, एक 15-16 साल की लड़की और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है."
केंद्रीय रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
प्रदेश के मुख्यमंत्री दफ़्तर की ओर से सूचित किया गया है कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है और यात्रियों की मौत पर दुख जताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
मुख्यमंत्री ने डीएम और एएसपी को निर्देश दिया है कि घायलों को तुरंत ज़रूरी मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएं.
उत्तर प्रदेश रोडवेज़ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)