तस्वीरों में: BJP की जीत पर देशभर का माहौल

बीजेपी समर्थक
प्रकाशित

गुरुवार को देश के सबसे बड़े चुनाव कहे जाने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर देश में सरकार बनाने जा रही है.

देशभर में खुशी का माहौल है. लेकिन दूसरी तरफ़ विपक्षी पार्टियों के बुरी तरह हार होने पर पार्टी दफ़्तरों के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है.

सोशल मीडिया

मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की सीटों की बढ़ोतरी नज़र के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा सकता है.

जीत की खुशी में बीजेपी समर्थक बंगाल के सिलीगुड़ी में बम-पटाखे जलाकर खुशी मनाते हुए.

लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए 300 का आंकड़ा छू चुकी है, जबकि यूपीए 86 पर सिमटी हुई दिखाई दे रही है.

बीजेपी समर्थक

विपक्षी को बुरी तरह हराने के बाद और पार्टी की जीत के जश्न में चैन्नई में एक महिला अपने चेहरे पर पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर नाचती हुई.

बीजेपी समर्थक

मुम्बई में बीजेपी मुख्यालय के बाहर पीएम मोदी के पोस्टर के सामने पार्टी समर्थक जीत की खुशी ज़ाहिर करते हुए.

मतगणना

श्रीनगर में मतगणना सेंटर के अंदर चुनाव अधिकारी. भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ जीत की ओर दिखाई दे रही है.

बीजेपी समर्थक

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न में डूबी एक महिला सिर पर बीजेपी चुनाव चिन्ह के साथ बांसुरी बजाती हुई.

ममता समर्थक

कोलकाता में नेताजी सुभाष इंडोर स्टेडियम मतगणना सेंटर के बाहर ममता बनर्जी की तृणमूल पार्टी के समर्थक.

कांग्रेस

बुरी तरह हार के बाद नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है.

कांग्रेस

नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के अंदर का दृश्य.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)