कैसी थी जेट एयरवेज़ की आख़िरी उड़ान - आँखों देखा हाल

Jet Airways, जेट एयरवेज़
    • Author, रविन्द्र सिंह रॉबिन
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, जेट एयरवेज़ की आख़िरी फ़्लाइट से
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 2 मिनट

भारत की जानी-मानी हवाई सेवा जेट एयरवेज़ के किसी विमान ने बुधवार रात को अंतिम बार उड़ान भरी.

भारी कर्ज़ में डूबे जेट एयरवेज़ के प्रबंधकों ने जेट की सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फ़ैसला लिया है.

Jet Airways, जेट एयरवेज़

इसके बाद जेट की आख़िरी फ़्लाइट थी 9W 3502, जो रात 10.20 बजे दो घंटे के अंतिम सफ़र पर अमृतसर से मुंबई के लिए निकली.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

विमान में यात्रा कर रहे बहुत से लोगों को इसका अंदाज़ा नहीं था कि यह जेट एयरवेज़ की अंतिम फ़्लाइट थी.

वीडियो कैप्शन, जेट एयरवेज़ की आख़िरी उड़ान...

कुछ यात्रियों ने बीबीसी से कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि यह जेट की अंतिम फ़्लाइट है.

जेट एयरवेज़

कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्होंने अपने हवाई सफ़र की शुरुआत ही जेट एयरवेज़ से की थी.

वहीं कुछ यात्रियों ने कहा कि वो अमूमन इंडियन एयरलांइस का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जेट एयरवेज़ में अच्छी सुविधाओं को लेकर यात्रा करना उन्हें पसंद हैं.

जेट एयरवेज़

एक महिला यात्री ने जेट के कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अपनी चिंताएं जताई.

उन्होंने कहा, "देश के लिए यह अच्छी ख़बर नहीं है. इससे बेरोज़गारी ही बढ़ेगी. किसी अन्य एयरलाइंस को इतनी बड़ी संख्या में जेट के कर्मचारियों को नियुक्त करना आसान नहीं होगा."

जेट एयरवेज़

वहीं एक बिजनेस मैन ने कहा कि, "एक कंपनी बहुत अच्छी चल रही हो और वो एकदम से खस्ताहाल हो जाए और बंद हो जाए ऐसी स्थिति को मैं समझ सकता हूं."

जेट एयरवेज़

वहीं जेट एयरवेज़ के फ़्लाइट क्रू के कैप्टन ने बीबीसी से कहा, "सूरज फिर निकलेगा."

जेट एयरवेज़

इस विमान की एयरहोस्टेस को तो कुछ देर पहले तक यह पता नहीं था कि यह जेट की अंतिम उड़ान है.

उन्होंने बीबीसी से कहा, "यह बहुत ही दुख की घड़ी है."

जेट एयरवेज़

दरअसल 25 साल पुरानी एयरलाइन कंपनी पर 8 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज़ है और बैंकों ने 400 करोड़ रुपये का इमर्जेंसी फंड देने से इनकार कर दिया.

इसके बाद कंपनी के सामने 'शटरडाउन' के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा.

जेट एयरवेज़

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)