इंदिरा गांधी की कुछ अनदेखी तस्वीरें

प्रकाशित

इंदिरा आज होतीं तो 101 साल की होतीं. देखिए उनकी कुछ विलक्षण तस्वीरें. प्रस्तुति गुरप्रीत सैनी.

इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, 19 नवंबर 1917 को आनंद भवन किलकारियों से गूंज उठा. बेटी का नाम रखा गया इंदिरा प्रियदर्शिनी
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, परिवार के कुछ सदस्य लड़की के जन्म से निराश थे, लेकिन उनके पिता जवाहरलाल नेहरू गर्वित थे
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ युवा इंदिरा
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, 26 मार्च 1942 को इंदिरा ने फिरोज गांधी से इलाहाबाद में शादी कर ली
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, ये फ़ोटो इंदिरा गांधी के हनीमून की है. वो फिरोज़ गांधी के साथ कश्मीर घूमने गई थीं
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, 1959-60 में इंदिरा गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, 18 मार्च,1971 को तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, संजय, राजीव, मेनका, सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी के साथ एक फ़ैमिली फोटो
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, बालक राहुल और प्रियंका गांधी के साथ दादी इंदिरा गांधी की एक दुर्लभ तस्वीर
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, जनवरी 1969 को लंदन में क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय के साथ
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, शिमला में जुलाई 1972 के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़ुल्फिकार-अली-भुट्टो के साथ
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, तीज के त्योहार पर झूला झूलती इंदिरा गांधी.
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, दफ्तर से अपने निवास 1, सफ़दरजंग रोड जाती पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी. ये वही जगह है जहां 31 अक्टूबर 1984 को दो अंगरक्षकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, तीन मूर्ति में रखे इंदिरा गांधी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने भीड़ उमड़ी
इंदिरा गांधी
इमेज कैप्शन, तीन नवंबर 1984 को इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार किया गया