दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके

दिल्ली
प्रकाशित

भारत की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाक़ों और उत्तर भारत में शुक्रवार सुबह 4.26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.

अमरीकी भूगर्भ विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.7 आंकी गई है.

यूएसजीएस के मुताबिक इसका केंद्र दिल्ली और हरियाणा के रोहतक के बीच खरखोदा नामक स्थान पर है.

अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है.

बीबीसी की टीम ने भी दिल्ली के दफ़्तर में ये झटके महसूस किए.

बहुत से लोगों ने ट्विटर और फ़ेसबुक पर भूकंप महसूस करने के अपने अनुभव लिखे हैं.

अनन्या ने लिखा, "भूकंप से मेरी आंख खुल गई."

ट्वीट
इमेज कैप्शन, आलोक ने लिखा, तेज़ झटके महसूस हुए, क्या ये भूकंप था?
ट्वीट
ट्वीट
इमेज कैप्शन, पीयूष ने लिखा, भूकंप के तेज़ झटके से आंख खुली, सब ठीक हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)