http://www.bbcchindi.com

मंगलवार, 16 दिसंबर, 2003 को 19:11 GMT तक के समाचार

तस्वीरों में- विश्वकप क्रिकेट 2003

वर्ष 2003 में क्रिकेट की बात की जाए तो निश्चित तौर पर क्रिकेट का महाकुंभ विश्वकप ही याद आता है.

इस विश्वकप में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

1983 का विश्वकप तस्वीरों में

विश्वकप क्रिकेट की रंगारंग शुरुआत

क्रिकेट के कुछ पल कैनवास पर

भारत की पाकिस्तान पर जीत

विश्वकप फ़ाइनल की तस्वीरें

भारत भले ही 20 साल पहले मिली जीत दोहरा नहीं पाया मगर फिर भी उसने विश्वकप के फ़ाइनल में पहुँचकर देशवासियों को अंतिम मौक़े तक रोमाँच का अहसास कराया.

इस पूरे सफर में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्हें पूरी प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.

इसी दौरान सौरभ गांगुली की कप्तानी के जलवों की चर्चा भी हुई. उन्होंने टीम में आत्मविश्वास भरा और टीम को फ़ाइनल तक पहुँचाया.

मगर पूरी प्रतियोगिता में चैंपियन की तरह खेली तो सिर्फ़ ऑस्ट्रेलिया की ही टीम.

उसने किसी भी टीम को हावी नहीं होने दिया और फ़ाइनल में तो शुरू के ही ओवरों में भारतीय गेंदबाज़ों की धुनाई करके ख़िताब अपनी झोली में डालने का संकेत दे दिया.