रविवार, 28 सितंबर, 2008 को 09:53 GMT तक के समाचार
ब्रिटिश कलाकार डेमियन हर्स्ट ने अमरीका की रईस अभिनेत्री पेरिस हिल्टन का वो पोर्ट्रेट ख़रीद लिया है जो अश्लील पत्रिकाओं की तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है.
लेकिन इसके लिए उन्होंने कितनी राशि अदा की, इस बारे में कुछ नहीं बताया.
पेरिस-2008 नाम का यह कोलाज जोनाथन येउ ने बनाया है जो पूर्व कंज़र्वेटिव मंत्री टिम के पुत्र हैं.
येउ इससे पहले रूपर्ट मर्डोक और एंड्रू लॉयड वैबर के पोर्ट्रेट बना चुके हैं.
येउ ने पोर्ट्रेट बनाने के लिए वयस्कों पत्रिकाओ का प्रयोग 2004 में शुरू किया था जब व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का पोर्ट्रेट बनाने के आदेश को रद्द कर दिया था.
अड़तीस वर्षीय इस कलाकार ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पहली आधिकारिक पोर्ट्रेट बनाई थी जिसका अनावरण जनवरी में किया गया था.
इससे पहले हर्स्ट की कलाकृतियों की दो दिन की नीलामी ने रिकार्ड बनाया था जो एक ही कलाकार के लिए समर्पित थी.