http://www.bbcchindi.com

गुरुवार, 24 जुलाई, 2008 को 07:43 GMT तक के समाचार

पूजा तिवारी
बीबीसी संवाददाता

बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.

इस अंक में बताएँगे भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के बारे में और हमारे साथ हैं फ़िल्म क्रिटिक सुभाष के झा.

सुभाष के झा के साथ आप जान पाएँगे पिछले सप्ताह रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बॉक्स आफ़िस रिपोर्ट भी.

बीबीसी टेक वन

इस हफ़्ते सिनेमा हाल्स में पहुँच रही है अपूर्व लाखिया की निर्देशित फ़िल्म 'मिशिन इस्तानबुल' जिसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं विवेक ओबरॉय, ज़ायद ख़ान और श्रिया सरन.

जाने माने कोरियोग्राफ़र गणेश आचार्य की फ़िल्म 'मनी है तो हनी है भी इसी हफ़्ते रिलीज़ हो रही है जिसमें गोविंदा के साथ काम कर रही हैं ऐक्ट्रैस हंसिका मोटवानी.

बबीसी टेक वन में आप को ले चलेंगे मधुर भंडारकर की आने वाली फ़िल्म फ़ैशन के पहली लुक के लौंच के मौके पर. इस फ़िल्म के लिए ऐक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने पहले वज़न बढ़ाया और फिर घटाया भी.

फ़िल्म 'मान गये मुग़ले आज़म' के म्यूज़िक लौंच के मौके पर बीबीसी ने बात की म्यूज़िक डायरेक्टर अनु मलिक से

बीबीसी टेक वन में शिल्पा शैटी से जानेंगे कि क्या वो वाकई फ़िल्म बनाने का सोच रही हैं और हिमेश रेशमिया से जानेंगे कि उनके पसंदीदा फ़िल्म स्टार कौन हैं.

हॉलीवुड फ़िल्म टरमिनेटर सीरीज़ की चौथी फ़िल्म 'टरमिनेटर सैलवेशन' रिलीज़ होगी अगले साल पर फ़िलहाल इसका ट्रेलर ज़रुर श्रोताओं तक पहुँच गया है

कार्यक्रम पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके अलावा सिंगर सोनू निगम के साथ करेंगे कुछ खट्टी मीठी बातें.