http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 21 जुलाई, 2008 को 21:43 GMT तक के समाचार

बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.

बीबीसी टेक वन में पूजा तिवारी बताएँगी भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्म के बारे में और उनके साथ होंगे बीबीसी हिंदी के फ़िल्म क्रिटिक सुभाष के झा.

बीबीसी टेक वन

इस सप्ताह रिलीज़ हो रही है अज़ीज़ मिर्ज़ा की फ़िल्म 'किस्मत कनैक्शन' जिसमें पहली बार साथ काम कर रहे हैं शाहिद कपूर और विद्या बालन.

राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म 'कौन्ट्रैक्ट' भी इसी हफ्ते पहुँची है थियेटरस में जिसमें काम कर रहे हैं नये सितारे आध्विक महाजन और साक्क्षी गुलाटी

बैटमैन सीरीज़ की हॉलीवुड फ़िलम 'द डार्क नाइट' भी इंडिया पहुँची है इस हफ्ते

बीबीसी टेक वन में प्रियंका चोपड़ा बताएँगी कि उन्हें अपनी एक्शन इमेज पसंद है और कैटरीना से जानेंगे उनकी फ़िल्म ब्लू के बारे में

मिस यूनिवर्स डायना मेंडोज़ा बताएँगी कि वो ख़िताब जीतने के बाद कितनी ख़ुश हैं

हॉलीवुड की जानी मानी ऐक्ट्रैस एंजलीना जोली के पापा बताएँगे कि वो बेटी के दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने पर कितने उत्साहित हैं

कार्यक्रम पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके अलावा बच्चन परिवार के वर्ल्ड 'टूअर अनफ़ार्गेटबल' की बातें करेंगे ख़ुद अमिताभ, ऐश्वर्या, अभिषेक, प्रीति ज़िन्टा, शिल्पा शैटी, रितेश देशमुख और श्यामक दावर से.