http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 16 मई, 2008 को 15:18 GMT तक के समाचार

बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.

बीबीसी टेक वन की पूजा तिवारी इस अंक में बताएँगी भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्म के बारे में और उनके साथ होंगे बीबीसी हिंदी के फ़िल्म क्रिटिक सुभाष के झा.

सुभाष के झा के साथ आप जान पाएँगे पिछले सप्ताह रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बॉक्स आफ़िस रिपोर्ट भी.

बीबीसी टेक वन

इस हफ्ते सिनेमाघरों में पहुँच रही है भट्ट कैम्प की कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'जन्नत' जिसमें इमरान हाशमी के साथ काम कर रही हैं नयी ऐक्ट्रेस सोनल चौहान भी.

बीबीसी टेक वन में संजय दत्त बताएँगे अपने 'ऐट पैक ऐब्स' के बारे में और जानेंगे कि करीना कैसे चुनती हैं अपने रोल्स.

रितेश देशमुख बात करेंगे अपनी फ़िल्म 'दे ताली' के बारे में और रेखा से मिलेंगे एक बुक लौंच के मौके पर.

एक्टर तुषार कपूऱ फ़िल्म 'गोलमाल रिटर्नस' में करीना के भाई का रोल कर रहे हैं जिसके बार में उन्होंने बताया बीबीसी को.

चार साल पहले आने वाले अमरीकी टेलीविज़िन शो 'सेक्स एंड द सिटी' की अब फ़िल्म भी बनकर तैयार है और फ़िल्म का प्रीमियर हुआ लंदन में जहाँ एक्ट्रेस साराह जैसिका पार्कर ने कहा कि वो दिन उनके लिये यादगार रहेगा. पॉप सिंगर मडोना से जानेंगे कि वो इस हफ्ते इतनी ख़ुश क्यों हैं.

कार्यक्रम पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके अलावा माधुरी दीक्षित बताएंगी अपनी ख़ूबसूरती और फ़िटनेस का राज़.