http://www.bbcchindi.com

बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.

बीबीसी टेक वन की प्रस्तुतकर्ता पूजा तिवारी इस अंक में बताएँगी भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के बारे में और उनके साथ होंगे बीबीसी हिंदी के फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श.

तरण आदर्श के साथ आप जान सकते हैं पिछले सप्ताह रिलीज़ हुई फ़िल्म 'वन टू थ्री' का बॉक्स ऑफ़िस का हाल.

बीबीसी टेक वन

भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्में हैं- निर्देशक पवन कौल की फ़िल्म 'भ्रम', पाकिस्तानी फ़िल्म 'ख़ुदा के लिए' और राहुल बोस के अभिनय वाली फ़िल्म 'शौर्य'.

आप इस कार्यक्रम में जान सकते हैं कि फ़िल्म आलोचक तरण आदर्श का क्या आकलन है इन फ़िल्मों पर.

बीबीसी टेक वन में अमिताभ बच्चन बताएँगे इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म एकेडमी या आईफ़ा के इस साल बैंकॉक में होने वाले कार्यक्रम के बारे में और साथ ही अमिताभ ख़ुद बताएँगे कि आने वाली फ़िल्म 'भूतनाथ' को प्रमोट करने के लिए वो क्या कर रहे हैं.

साथ ही शाहरुख़ बताएँगे कि आईपीएल में कोलकाता टीम से जुड़ने के अलावा वह फ़िल्मों में क्या कर रहे हैं.

कार्यक्रम पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

और आप सुन सकते हैं कि अजय देवगन की साली तनीशा अजय के जन्मदिवस के मौक़े पर क्या कह रही हैं.