शुक्रवार, 28 सितंबर, 2007 को 12:26 GMT तक के समाचार
कम उम्र से ही अपनी आवाज़ से नई पहचान बनाने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर 28 सितंबर 2007 को 78 वर्ष की हो गई हैं.
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था और आवाज़ की दुनिया में ख़ुद एक मिसाल बन चुकी हैं.
दशकों पहले गाए गए लता मंगेश्कर के गाने आज भी तरोताज़ा लगते हैं और सुनने पर स्फूर्ति भर देते हैं.