सोमवार, 29 जनवरी, 2007 को 16:12 GMT तक के समाचार
ब्रितानी टीवी शो बिग ब्रदर के विजेता का सेहरा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के सर बँधा है.
इस महीने की तीन तारीख़ को शिल्पा जब बिग ब्रदर के घर में दाख़िल हुई थी, तो शायद ही किसी को इसका अंदाज़ा था कि शिल्पा इतनी सुर्ख़ियाँ बटोरेंगी और आख़िरकार ख़िताब भी जीतेंगी.
नस्लवाद के आरोपों के चलते बिग ब्रदर की ये श्रृंखला काफ़ी विवादित रही.