http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 06 मार्च, 2006 को 04:54 GMT तक के समाचार

क्रैश सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, ली सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

अमरीकी फ़िल्म उद्योग के ऑस्कर फ़िल्म समारोह में ऑंग ली को 'ब्रोकबैक माउंटेन' फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार मिला है.

हॉलीवुड के 78वें ऑस्कर फ़िल्म समारोह में लॉस एंजेलिस में नस्लवाद पर आधारित फ़िल्म 'क्रैश' को सबसे बेहतरीन फ़िल्म का पुरस्कार मिला है.

झलकियाँ 78वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह की

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार फ़िलिप सेयमोर हॉफ़मैन को अमरीकी लेखक 'टरूमैन कापोटे' की भूमिका, इसी नाम वाली फ़िल्म में, निभाने के लिए दिया गया है.

ऑस्कर के लिए नामांकित फ़िल्में

उधर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रीज़ विदरस्पून को 'वॉक द लाइन' फ़िल्म में अदाकारी के लिए मिला है.

सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म की श्रेणी में 'त्सोत्सी' को बेहतरीन विदेशी भाषा फ़िल्म का पुरस्कार मिला है.

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार 'सीरियाना' फ़िल्म में अभिनय के लिए जॉर्ज क्लूनी को दिया गया.

उधर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार 'द कॉंस्टेंट गार्डनर' में उनकी भूमिका के लिए ब्रितानी अभिनेत्री रेचल वेज़ को मिला है.