गुरुवार, 07 अप्रैल, 2005 को 02:24 GMT तक के समाचार
लियोनार्दो दा विंची की प्रख्यात कृति मोनालिसा को पेरिस की लूव्र आर्ट गैलरी में एक नई जगह मिल गई है और अब दर्शक तस्वीर को बेहतर तरीक़े से देख सकते हैं.
500 साल पुरानी मोनालिसा की तस्वीर अब लूव्र म्यूज़ियम की एक छद्म दीवार पर अकेली नज़र आएगी.
नई जगह से पहले मोनालिसा का चित्र एक छोटी जगह में अन्य कृतियों के साथ रखी गई थी और इसे देखने के लिए हरदम भीड़ लगी रहती थी.
म्यूज़ियम के इस क्षेत्र में 16वीं शताब्दी की इतालवी चित्रकला की कृतियाँ रखी गई हैं.
मोनालिसा के लिए नई जगह का प्रबंध करने के लिए चार साल तक काम चला जिसपर लगभग 48 लाख यूरो की लागत बैठी.
मोनालिसा की असल पेंटिंग केवल 21 इंच लंबी और 30 इंच चौड़ी है.