|
लाहौर में वसंत पर पतंगबाज़ी | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पाकिस्तान में वसंत उत्सव मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों और इमारतों की छत पर से पतंगबाज़ी में भाग ले रहे हैं. इस उत्सव में लाखों लोग भाग ले रहे हैं और इनमें कुछ भारतीय फ़िल्म स्टार भी शामिल हैं. इससे संबंधित जश्न शनिवार रात को शुरु हुए और रविवार रात तक चल रहे थे. आयोजन करने वाले लोगों ने लाहौर में लगभग 1200 छतों को सजाया है और वहाँ दीपमाला का प्रबंध किया गया है. इस अवसर पर लाहौर के नागरिकों की उमड़ी भीड़ को पार्कों, शॉपिंग सेंटर्स, होटलों और सड़कों पर देखा जा सकता है. इस जश्न में भाग लेने के लिए लोग अमरीका और ऑस्ट्रेलिया तक से आते हैं.
शिया मुसलमानों के लिए शोक का महीना शुरु हो रहा है इसलिए लाहौर में इस बार वसंत लगभग दो हफ़्ते पहले मनाई जा रही है. पाँच फ़रवरी को पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर उन लोगों के साथ एकता दिखाई जाती है जो भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर में संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए डर था कि कहीं इस दिन भारतीयों को पाकिस्तान जाने पर हिंसा न भड़क उठे लेकिन इसकी परवाह न करते हुए कई भारतीय पाकिस्तान में वसंत मनाने पहुँचे हैं. स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि ज़्यादा ख़तरा पतंगबाज़ी में इस्तेमाल किए जाने वाली डोर जिसकी तेज़ धार से पतंगबाज़ी के दौरान छतों पर चढ़े कई लोग घायल हो जाते हैं और कुछ की मौत भी हो जाती है. इसीलिए पिछले साल वसंत के अलावा बाक़ी समय वहाँ पतंगबाज़ी पर प्रतिबंध लगा रहा. |
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||