मोदी बोले – कांग्रेस नेता गाली देते हैं, प्रियंका बोलीं - ऐसा पहला पीएम देखा है

वीडियो कैप्शन, मोदी बोले – कांग्रेस नेता गाली देते हैं, प्रियंका बोलीं - ऐसा पहला पीएम देखा है
प्रकाशित

कर्नाटक चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री ने चुनाव प्रचार को अलग रफ़्तार दे दी है.

कांग्रेस भी अपनी तरफ़ से उनके हमलों का जवाब देने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें गालियां देती रहती है, उसके नेता उन्हें सांप बताते हैं.

मोदी के हमले का जवाब दूसरी तरफ़ से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दिया. प्रियंका ने कहा कि उन्होंने कई प्रधानमंत्री देखे, जिन्होंने देश के लिए काम किया. लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री अपने दुख बताते रहते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)