ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हुए

ऋषि कपूर

इमेज स्रोत, Getty Images

प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट

जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फ़ाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी है.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया.

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

रणधीर कपूर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "अभी वो अस्पताल में हैं. उन्हें कैंसर है और सांस से जुड़ी तकलीफ़ है. फ़िलहाल उनकी हालत स्थिर है."

अमरीका में लगभग एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे. इस साल फ़रवरी में भी सेहत बिगड़ने पर उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

छोड़िए X पोस्ट, 3
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 3

सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहने वाले ऋषि कपूर ने दो अप्रैल के बाद से ट्विटर पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है. अपनी एक पोस्ट में उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ आने वाली अपनी एक फ़िल्म का ज़िक्र किया था.

उनके भर्ती होने की ख़बर सामने आने पर सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)