सोनम-आंनद के संगीत में कौन-कौन हुआ शरीक

सोनम कपूर
प्रकाशित

बॉलीवुड के 'नायक' की बेटी की शादी हो और कुछ ख़ास न हो...ऐसा कैसे हो सकता है! आठ मई को सोनम कपूर और कारोबारी आनंद आहूजा की शादी है.

शादी से एक दिन पहले संगीत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरक़त की.

सोनम कपूर
इमेज कैप्शन, ये ख़ूबसूरत तस्वीर सोनम के संगीत की है.
सोनम कपूर
इमेज कैप्शन, रविवार को सोनम की मेहंदी की रस्म धूमधाम से मनाई गई. आठ मई, मंगलवार को सोनम की शादी है और इसी बीच मेहमानों का आना-जाना जारी है.
जैकलीन फर्नांडिस
इमेज कैप्शन, सोनम कपूर की दोस्त जैकलीन फर्नांडिस संगीत में कुछ इस तरह नज़र आई.
अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर
इमेज कैप्शन, ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि सोनम कपूर और पापा अनिल कपूर शादी में इन आउटफिट में नज़र आयेंगे.
सोनम कपूर
रानी मुखर्जी और करन जौहर.
इमेज कैप्शन, संगीत में मौज़ूद रहे रानी मुखर्जी और करन जौहर.
फ़राह खान
इमेज कैप्शन, संगीत समारोह में फ़राह खान अपने तीनों बच्चों के साथ पहुंची. हालांकि उनके पैर में चोट लगी है लेकिन सोनम के संगीत को मिस नहीं करना चाहती थी.
रेखा
इमेज कैप्शन, रेखा फ़राह ख़ान के बच्चों के साथ कुछ इस अंदाज़ में नज़र आई.
आनंद आहूजा और सोनम कपू
इमेज कैप्शन, आनंद आहूजा और सोनम कपूर अपने दोस्तों के साथ.
जाह्नवी और खुशी कपूर.
इमेज कैप्शन, संगीत में शामिल होने पहुंची स्वर्गीय श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)