बुधवार, 17 सितंबर, 2008 को 07:32 GMT तक के समाचार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) बुधवार को लगभग 255 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
मंगलवार को बीएसई में कारोबार 13518.80 पर बंद हुआ था और बुधवार सुबह 13620 अंक पर बाज़ार में कारोबार शुरू हुआ
लेकिन बाद में बीएसई के संवेदी सूचकांक ने गोता लगाया.
दिन का कारोबार ख़त्म होने पर बीएसई का सूचकांक 13,262.90 के स्तर पर बंद हुआ.
बुधवार को निवेशकों मे बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों की ज़ोरदार बिकवाली की.
कारोबार के शुरूआती घंटों में सूचकांक में गिरावट का कारण सटोरियों की ओर से की गई प्रॉफ़िट बुकिंग को माना जा रहा है.
बाज़ार में गिरावट का रुख़ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज़ यानी की निफ़्टी में भी देखा गया. निफ़्टी के सूचकांक में भी करीब 66 अंकों की गिरवाट आई.
ये अंतत 4008.25 के स्तर पर बंद हुआ.
अमरीकी प्रशासन की ओर से भारतीय दवा कंपनी रैनबैक्सी की 30 दवाओं पर प्रतिबंध लगाने का असर भी शेयर बाज़ार पर देखा गया.