http://www.bbcchindi.com

बुधवार, 28 फ़रवरी, 2007 को 07:42 GMT तक के समाचार

बजट की ख़ास बातें एक नज़र में

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने लोकसभा में बुधवार को वर्ष 2007-08 का आम बजट पेश किया.

बजट में चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 9.2 फ़ीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है.

इसके अलावा महँगाई पर काबू पाने के लिए कई उपायों की घोषणा की गई है. इसके तहत गेहूँ और चावल के वायदा कारोबार पर रोक लगा दी गई है.

बजट में आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को जारी रखने के सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है और विभिन्न योजनाओं की मद में और राशि का इंतज़ाम किया गया है.

ख़ास बातें