गुरुवार, 15 फ़रवरी, 2007 को 12:44 GMT तक के समाचार
तीन सरकारी बैंकों ने मुद्रास्फीति के बढ़ रहे दबाव में अपने ऋण दरों में बढ़ोतरी की है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मुद्रा नीति को सख़्त करते हुए पिछले दो सप्ताह में दूसरी बार बैंको की ओर से जमा रखी जाने वाली नकद राशि में बढ़ोतरी की है.
अब बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक तीनों ही सरकारी बैंकों ने अपने 'प्राइम दरों' में आधी फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी है.
गुरुवार को जारी आँकड़ों में मुद्रा स्फीति की दर में 6.73 प्रतिशत हो गई है.
सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों में कमी की घोषणा भी कर दी है.
जेपी मॉर्गन के राजीव मलिक के मुताबिक इन उपायों से मुद्रास्फीति को कम करने में जल्दी मदद मिल सकती है.
उन्होंने कहा, "यदि हाल के आयात शुल्क में कटौती, मुद्रा नीति को सख़्त किए जाने और बजट में अन्य शुल्कों में भी कटौती किए जाने जैसे कदमों को एक साथ देखें, तो अगले महीने तक मुद्रास्फीति में कमी आनी शुरु हो सकती है."