शुक्रवार, 20 अक्तूबर, 2006 को 16:17 GMT तक के समाचार
बीबीसी अपने अकाउंट और वित्त से संबंधित कुछ काम भारत की एक कंपनी को सौंप रहा है.
समझा जा रहा है कि इससे अगले दशक में दो करोड़ पाउंड सालाना की बचत हो पाएगी.
चेन्नई स्थित कंपनी एक्सआंसा उपभोक्ता सेवा से संबद्ध कामकाज ब्रिटेन में ही जारी रखेगी जबकि वेतन का हिसाब रखना और वित्तीय प्रबंधन जैसे काम चेन्नई में संभाले जाएँगे.
इस क़दम से जो बचत होगी वह बीबीसी कार्यक्रम बनाने में लगा दी जाएगी.
बीबीसी ने पहले ही कार्यक्रमों की मद में 35 करोड़ 50 लाख पाउंड के निवेश की बचत का लक्ष्य रखा है.
पहले इसी काम का अनुबंध एक निजी संस्था मीडास के साथ किया गया था.