मंगलवार, 28 फ़रवरी, 2006 को 16:41 GMT तक के समाचार
वित्त मंत्री पी चिदंबरम में वर्ष 2006-07 के बजट में 10 प्रतिशत विकास दर हासिल करने का लक्ष्य रखा है, साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों और सामाजिक न्याय पर अधिक धन ख़र्च करने की बात कही है.
वित्त मंत्री ने कोई नए कर नहीं लगाए हैं लेकिन सेवा शुल्क में दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है और इसका दायरा बढ़ाने की भी बात कही है मगर क्या इससे ज़रूरत पूरी हो पाएगी?