दिल्ली और लाहौर में बैठे दो दोस्तों ने सुनाए पुराने क़िस्से

दिल्ली और लाहौर में बैठे दो दोस्तों ने सुनाए पुराने क़िस्से
प्रकाशित

भारत ने अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया और पाकिस्तान ने 14 अगस्त को.

1947 में हुए देश के विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान दो अलग देश बन गए.

विभाजन से पहले सैयद बाबर अली और हरिंदर सिंह अटारी 1940 के दशक में लाहौर के एचिसन कॉलेज में साथ पढ़ा करते थे.

सैयद पाकिस्तान के लाहौर में ही रहते हैं. जबकि हरिंदर भारत की राजधानी दिल्ली में.

सरहदों ने बचपन के इन दोस्तों को बेशक अलग कर दिया, लेकिन पुरानी यादें इन्हें आज भी आपस में जोड़े हुए हैं.

सैयद बाबर अली और हरिंदर सिंह अटारी ने बीबीसी से अपनी स्कूल की पुरानी यादें साझा कीं.

रिपोर्ट: कोमल फ़ारूक़, शकील अख़्तर

शूट, एडिट: नोमान ख़ान, तपस मलिक

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)