क़बीलों की लड़ाई में पिसता पाकिस्तान का ये इलाक़ा

क़बीलों की लड़ाई में पिसता पाकिस्तान का ये इलाक़ा
प्रकाशित

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के कुर्रम ज़िले में अफ़ग़ानिस्तान के साथ लगती सीमा पर बसा है पाराचिनार इलाक़ा.

इसके तीनों ओर अफ़ग़ान इलाक़ों में शिया विरोधी चरमपंथी संगठन सक्रिय हैं और जो सड़क पाराचिनार को बाकी पाकिस्तान से जोड़ती है, वो शिया और सुन्नी समूहों में चल रहे संघर्ष के कारण बंद हो गई है.

ऊपरी कुर्रम में शिया बहुल आबादी है. यहां की ओर आने वाली सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों के ऊपर सुन्नी चरमपंथी हमले कर रहे हैं.

इस वजह से वहां खाना पेट्रोल दवाएं और ज़रूरत का दूसरा सामान नहीं पहुंच पा रहा है.

कई हफ़्तों से चल रहे इस तनाव की वजह से कई लोग जान गंवा चुके हैं.

बीबीसी संवाददाता रियाज़ सोहैल और मुहम्मद नबील उस एयर ऐंबुलेंस के साथ इस इलाक़े में पहुंचे...जो वहां ज़रूरी दवाएं लेकर पहुंची थी.

देखिए उनकी ये रिपोर्ट.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)