यूपीएससी कोचिंग के लिए दिल्ली आए दीपक कुमार मीणा की मौत पर उठते कई सवाल

वीडियो कैप्शन, 21 साल के दीपक की अचानक मौत से उनके माता-पिता और परिवार गहरे दुख में डूब गए हैं.
यूपीएससी कोचिंग के लिए दिल्ली आए दीपक कुमार मीणा की मौत पर उठते कई सवाल
प्रकाशित

21 साल के दीपक कुमार मीणा की अचानक मौत से उनके माता-पिता और परिवार गहरे दुख में डूब गए हैं.

दीपक ने इस साल इपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा को पास कर लिया था.

दो महीने पहले ही वे सिविल सर्विसेज़ के मेंस एग्ज़ाम के लिए पहली बार दिल्ली आए थे. वे एक निजी कोचिंग के मेंटरशिप प्रोग्राम के लिए चुने गए थे.

20 सितंबर को दिल्ली में ही संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर वालों को दीपक का शव मिला.

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा

वीडियो एडिटिंगः सुखमन

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)